Last Updated:
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में बिना खाता खोला आउट हुए तो सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. कुछ फैंस ने तो यह कहते हुए संजू सैमसन को सुपर-8 में टीम में लाने की मांग कर दी कि उनके अभिषेक शर्मा से ज्यादा रन हैं. अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में तीन बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं और अभी तक रनों का खाता नहीं खोल पाए हैं.
अभिषेक शर्मा तीसरी बार 0 पर आउट.
नई दिल्ली. दुनिया के नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज और भारत के विस्फोटक ओपनर से टी20 वर्ल्ड कप में जिस तूफानी बैटिंग को देखने की फैंस उम्मीद कर रहे थे, अब तक देखने को नहीं मिली है. बदकिस्मती से उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता नापना पड़ा है. नीदरलैंड के खिलाफ जब वह तीन गेंदों में डक पर आउट हुए तो फैंस अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख सके और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर दिया. फैंस का कहना है कि संजू सैमसन के भी उनसे ज्यादा रन हैं. इतना ही नहीं, कुछ ने तो यह डिमांड तक कर दी कि सुपर-8 के लिए सैमसन को टीम में लाना चाहिए. सैमसन को टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच में मौका मिला, जब अभिषेक शर्मा तबीयत ठीक न होने की वजह से नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. उस मुकाबले में सैमसन ने तूफानी अंदाज में 22 रन बनाए थे.
अभिषेक शर्मा का यह पहला ही टी20 वर्ल्ड कप है और उनसे इस तरह का प्रदर्शन फैंस को निराश कर रहा है. यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में अभिषेक का खाता नहीं खुला तो फैंस निराश जरूर हुए, लेकिन चिल थे कि अगले मुकाबले में रन बरसाएंगे. हालांकि, नामीबिया के खिलाफ वह नहीं खेल पाए. पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरे तो वह फिर डक पर आउट हो गए. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी वही हुआ. तीन डक के साथ अभिषेक ने शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में भी अपना नाम जोड़ लिया। वह एक ही टी20 वर्ल्ड कप में अपने लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा तीसरी बार 0 पर आउट.
आर्यन दत्त ने जाल में फंसाया
ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त जो प्लेइंग करके आए थे, उसमें कामयाब रहे. आर्यन ने शुरुआत में अभिषेक को 96.3 और 96.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें डालीं और शॉट खेलने के लिए बिल्कुल रूम नहीं दिया. उन्होंने ऑफ साइड पर फील्डिंग सजा रखी थी, जिससे अभिषेक को कट शॉट खेलने में मुश्किल हुई. फिर जब उन्हें लगा कि बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए व्याकुल हो रहे हैं तो एक तेज स्लाइडर गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर डाल दी. अभिषेक ने सामने का पैर हटाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए. पाकिस्तान के खिलाफ भी वह स्पिन के ही जाल में फंसे थे. पाक कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें पहले ही ओवर में चलता कर दिया था.
फैंस ने किया ट्रोल
अभिषेक शर्मा को नीदरलैंड के खिलाफ आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया. एक यूजर ने लिखा, ‘संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा से ज्यादा रन बनाए हैं, वे सुपर 8 में जा रहे हैं. खेल में कुछ भी हो सकता है.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने संजू सैमसन के टूर्नामेंट में रनों का आंकड़े शेयर करते हुए अभिषेक को ट्रोल किया.
Sanju Samson with more runs than Abhishek Sharma heading into the super 8 not being a starter. Sport is wild.