हरदा के इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम में बुधवार दोपहर सर्विस फीडबैक मांगने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सर्विस एडवाइजर ने ग्राहक को फोन कर गाड़ी की सर्विसिंग का फीडबैक मांगा था, जिस पर वह भड़क गया। करीब दो घंटे बाद आरोपी अपने तीन साथियों के साथ शोरूम पहुंचा और कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फोन पर कहा- गाड़ी के साथ तुझे भी देख लूंगा सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सुरजीत बजाज शोरूम में सर्विस एडवाइजर के पद पर कार्यरत प्रसंग शर्मा (22) ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अरुण कतिया नामक व्यक्ति को फोन किया था। प्रसंग ने अरुण से उसकी गाड़ी की सर्विसिंग के संबंध में फीडबैक मांगा। अरुण ने सर्विसिंग में परेशानी होने की बात कही। जब प्रसंग ने उसे गाड़ी शोरूम लाकर चेक करवाने को कहा, तो अरुण ने धमकी दी कि वह गाड़ी के साथ उसे भी ‘देख लेगा’। शोरूम में घुसकर की मारपीट दोपहर करीब 4 बजे अरुण कतिया अपने साथी शुभम के साथ शोरूम पहुंचा। उन्होंने आते ही प्रसंग शर्मा को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। जब प्रसंग ने गाली देने से मना किया, तो अरुण और शुभम ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी उनके दो अन्य साथी, गोविंद लोखण्डे और एक अज्ञात युवक भी वहां आ गए और उन्होंने भी प्रसंग को पीटना शुरू कर दिया। साथियों ने बचाया, FIR दर्ज शोरूम के अन्य कर्मचारियों- नंदकिशोर गूजर, धीरज तिवारी और शईद मंसूरी ने बीच-बचाव कर प्रसंग को बचाया। जाते-जाते चारों हमलावरों ने प्रसंग को दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना टीआई आर.एस. तिवारी ने बताया कि प्रसंग शर्मा की शिकायत पर अरुण, शुभम, गोविंद और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। देखिए मारपीट की 2 तस्वीरें…
Source link