4×4 इंजन, सनरूफ और ADAS! मार्केट में एंट्री को तैयार हैं ये 5 नई 7-सीटर कार, शुरुआती कीमत 10 लाख से कम

4×4 इंजन, सनरूफ और ADAS! मार्केट में एंट्री को तैयार हैं ये 5 नई 7-सीटर कार, शुरुआती कीमत 10 लाख से कम


Upcoming 7-Seater Cars in India: बड़ी फैमिली के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, इंडियन ऑटो मार्केट के अंदर आने वाले दिनों में 5 नई 7-सीटर गाड़ियां एंट्री मारने के लिए तैयार है. इन्हें अलग-अलग सेगमेंट के अंदर पेश किया जाना है. अगर आप आने वाले दिनों में एक ऐसी ही गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो ये आर्टिकल आपके काम का है.

लॉन्च के लिए तैयार 7-सीटर गाड़ियों की लिस्ट में Volkswagen Tayron R-Line, MG Majestor, Nissan Gravite, Renault Duster बेस्ड 7-सीटर और issan Tekton बेस्ड 7-सीटर कार शामिल है. ये मॉडल्स डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में एक-दूसर को कंपीट करेंगे. आइए, संभावित डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

1. Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen की ये फ्लैगशिप 7-सीटर SUV भारत में लोकल असेंबली के साथ आ रही है और कंपनी का नया टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल है. ये Tiguan R-Line का बड़ा भाई है, जिसमें R-Line स्पोर्टी स्टाइलिंग, HD मैट्रिक्स हेडलैंप्स, इल्यूमिनेटेड लोगो और 19-इंच अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स हैं. इंटीरियर में डिजिटल कॉकपिट, एडवांस्ड ADAS फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ और हाई-क्वालिटी मटेरियल्स मिलेंगे.

पावरट्रेन में 2.0L TSI EVO टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 4MOTION AWD सिस्टम के साथ आता है. इससे परफॉर्मेंस और हैंडलिंग शानदार रहेगी. थर्ड रो सीट्स फैमिली के लिए कम्फर्टेबल हैं और बूट स्पेस 345 लीटर से 1905 लीटर तक एक्सपैंड हो सकता है. प्री-बुकिंग्स ₹51,000 पर शुरू हो चुकी हैं और लॉन्च मार्च 2026 के आसपास उम्मीद है. अनुमानित कीमत 45-50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. मार्केट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसे राइवल्स से होगा.

2. MG Majestor

MG की ये नई फुल-साइज SUV Gloster का अपग्रेडेड वर्जन है और कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा. डिजाइन में बोल्ड ग्रिल, मॉडर्न LED लाइट्स और इंटिमिडेटिंग लुक है. इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें 6-सीटर (कैप्टन सीट्स) और 7-सीटर ऑप्शन्स मिलेंगे. फीचर्स में एडवांस्ड ADAS, लार्ज टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और लक्जरी टचेस शामिल हैं.

पावरट्रेन में 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल इंजन (215hp) और 8-स्पीड AT के साथ 4×2/4×4 ऑप्शन्स होंगे, जो ऑफ-रोड कैपेबिलिटी बढ़ाएंगे. ये Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R-Line को चैलेंज करेगी. इसकी अनुमानित कीमत 40-50 लाख है. प्री-बुकिंग्स ₹41,000 में ओपन हो चुकी है.

3. Nissan Gravite

Nissan की ये सब-4 मीटर 7-सीटर BMPV बजट फैमिली के लिए परफेक्ट होगी. Renault Triber प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, इसमें अलग डिजाइन, मॉड्यूलर स्पेस और कम्फर्ट पर फोकस है. 7-सीटर लेआउट के साथ रिमूवेबल थर्ड रो, अच्छा बूट स्पेस और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स मिलेंगे.

इंजन में 1.0L पेट्रोल (मैनुअल/AMT) ऑप्शन होगा, जो फ्यूल एफिशिएंसी देगा. ये शहर और हाईवे दोनों के लिए आसान ड्राइविंग देगा. अनुमानित कीमत 6-9 लाख रुपये के बीच है. ये Maruti Ertiga और Renault Triber जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी और Nissan के लिए मार्केट में वापसी का बड़ा कदम है.

4. Renault Duster बेस्ड 7-सीटर

Renault की नई Duster लॉन्च हो रही है, लेकिन इसका 7-सीटर वर्जन (इंटरनेशनल में Bigster के नाम से) भारत में 2027 तक आएगा. ये Duster का लॉन्ग वर्जन होगा, जिसमें ज्यादा व्हीलबेस, स्पेसियस थर्ड रो और फैमिली-ओरिएंटेड डिजाइन होगा.

फीचर्स में ADAS, बड़ा टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और मॉडर्न इंटीरियर होंगे. पावरट्रेन में 1.3L टर्बो पेट्रोल (163hp), DCT और हाइब्रिड ऑप्शन (Diwali 2026 से) मिलेगा. थर्ड रो बच्चों के लिए बेस्ट रहेगा, लेकिन ओवरऑल स्पेस अच्छा होगा. अनुमानित कीमत 12-18 लाख हो सकती है.

5. Nissan Tekton बेस्ड 7-सीटर

Tekton मिड-साइज SUV है, जो फरवरी 2026 में अनवील हो रही है. इसका 7-सीटर वर्जन 2027 की शुरुआत में लॉन्च होगा. Tekton में मस्कुलर डिजाइन, लाइटबार, बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स होंगे. 7-सीटर में थर्ड रो एक्स्ट्रा स्पेस के साथ आएगा.

पावरट्रेन में 1.3L टर्बो पेट्रोल (163hp) और हाइब्रिड ऑप्शन मिल सकता है. अनुमानित कीमत 15-20 लाख रेंज में है. ये Nissan के लिए महत्वपूर्ण मॉडल है, जो Gravite के बाद कंपनी की प्रोडक्ट ऑफेंसिव को मजबूत करेगा. फैमिली SUV सेगमेंट में अच्छी वैल्यू देगा.



Source link