7 मैच, 4 शतक और 949 रन.. रणजी ट्रॉफी में आया अनजान बैटर का तूफान..विराट कोहली के ‘गुरुमंत्र’ ने रातों-रात बनाया सुपरस्टार

7 मैच, 4 शतक और 949 रन.. रणजी ट्रॉफी में आया अनजान बैटर का तूफान..विराट कोहली के ‘गुरुमंत्र’ ने रातों-रात बनाया सुपरस्टार


Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन आखिरी चरण में है. फाइनल की एक टीम मिल चुकी है. बंगाल को मात देकर जम्मू-कश्मीर ने खिताबी जंग का टिकट कटा लिया है. दूसरी टीम कर्नाटक और उत्तराखंड में से कोई हो सकती है. इस सीजन रनों की बारिश करने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे 23 साल का अनजान खिलाड़ी है, जिसने गेंदबाजों को खूब परेशान किया और पूरे सीजन रनों की बारिश की. खास बात ये रही कि वह पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेला और रनों का अंबार लगाकर सुर्खियां बटोर लीं.

जिस 23 साल के बल्लेबाज ने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वह कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के ओपनर आयुष दोसेजा हैं. दिल्ली के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह देखने लायक है. पूरे सीजन उनके नाम की धूम रही. भले ही दिल्ली ग्रुप स्टेज के बाद अगले दौर में एंट्री नहीं कर सकी, लेकिन आयुष ने अपनी बल्लेबाजी से समां बांध दिया.

7  मैचों में 05.44 की औसत से 949 रन बनाए

इस सीजन आयुष दोसेजा ने 7 मैचों में 105.44 की औसत से 949 रन बनाए, जिनमें 4 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं. हाई स्कोर 209 रन है. 12 पारियों में आयुष ने बल्लेबाजी की और 65.22 के स्ट्राइक रेट से रन किए. उनके बाद इस सीजन में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, वह भी दिल्ली टीम के सनत सांगवान हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 69.00 की औसत से 828 रन किए. उनके बल्ले से 3 शतक और इतनी ही फिफ्टी निकलीं.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली को मानते हैं अपना आदर्श 

आयुष डोसेजा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि – ‘विराट कोहली मेरे आइडल हैं. मैं बचपन से ही उन्हें अपना आइडल मानता आया हूं. जब वह रणजी ट्रॉफी खेलने आए, तो मुझे उनसे बात करने का कुछ समय मिल, उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं ग्राउंड पर जा रहा हूं, तो मुझे अपना 200 परसेंट देना होगा, क्योंकि तुम दिल्ली को रिप्रेजेंट कर रहे हो, और यह बहुत बड़ी बात है. अगर मुझे इंडिया के लिए खेलना है, तो मुझे यही माइंडसेट रखना होगा. उन्होंने कहा कि अगर तुम ग्राउंड पर जा रहे हो, तो तुम्हें डॉमिनेट करना होगा और सर्वाइवल मोड में नहीं खेलना होगा, मैंने हर मामले में उन्हें फॉलो किया.’

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के टॉप 5 बल्लेबाज

आयुष दोसेजा (दिल्ली) – 7 मैचों में 949 रन
सनत सांगवान (दिल्ली) – 7 मैचों में 828 रन
आर समरन (कर्नाटका) – 8 मैचों में 823 रन
सुदीप घरामी (बंगाल)- 9 मैचों में 797 रन
अभिनव तेजराणा (गोवा)- 7 मैचों में 788 रन

कौन हैं आयुष दोसेजा?

आयुष दोसेजा बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. यह पहला ही मौका है जब उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने का अवसर मिला और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने रनों की बारिश करके सुर्खियां बटोर लीं. पिछले साल फर्स्ट क्लास में दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले आयुष ने अब तक 7 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 105.44 की औसत से 949 रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं. हाई स्कोर 209 रन है. आयुष लिस्ट ए के 5 मैचों में 123 रन बना चुके हैं. टी20 के एकमात्र मैच में 8 रन किए हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: छक्के मारना तो दूर… एक-एक रन के लिए तरस गए 5 विस्फोटक खिलाड़ी! बल्ला है एकदम खामोश



Source link