पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) जून 2026 में पंजाब प्रीमियर लीग (पीपीएल) का आयोजन करेगा. पंजाब की घरेलू टी20 क्रिकेट लीग अब नए नाम और नए प्रारूप में खेली जाएगी.पीपीएल की सभी 6 टीमें फ्रेंचाइजी आधारित होंगी और खिलाड़ियों का चयन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा. इसमें केवल पंजाब में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग लेंगे.पंजाब प्रीमियर लीग में पंजाब के सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे. भारतीय टेस्ट और सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, भारत के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्रमुख खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया जाएगा.यह टूर्नामेंट पंजाब राज्य से आने वाले खिलाड़ियों के लिए अपना कौशल दिखाने का जबरदस्त मौका होगा.
मुख्य खिलाड़ियों को भी मौका
इस लीग के लेकर पंजाब से अलग-अलग इवेंट्स और टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका दिया जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनका क्या प्रदर्शन रहता है. इनके अलावा, पंजाब के अन्य अनुभवी खिलाड़ी जैसे रमनदीप सिंह, नेहाल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह आदि को भी प्रमुख खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया जा सकता है. युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा, जो वर्तमान में भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं भी इस लीग में खेलेंगे.
23 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ी वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ पंजाब के अंडर-23 खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा.बड़े नामों के अलावा, पंजाब प्रीमियर लीग में पंजाब के कई अन्य उभरते हुए क्रिकेटर भी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने घरेलू और आईपीएल स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है.मयंक मार्कंडे, अश्वनी कुमार, गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, रमन धीर और हरप्रीत बराड़ जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में शामिल होंगे, जिससे लीग को मजबूती और प्रतिस्पर्धा मिलेगी. इसके अलावा, सलिल अरोरा, रघु शर्मा और कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी पीपीएल का हिस्सा होंगे.
6 फ्रेंचाइजी लेंगी हिस्सा
सभी खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट के माध्यम से होगा. कई खिलाड़ियों को अलग-अलग मूल्य श्रेणियों में रखा जाएगा और टीमों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने का अवसर मिलेगा.पंजाब प्रीमियर लीग 2026 में छह फ्रेंचाइजी भाग लेंगी, और पंजाब के कई प्रमुख व्यापारिक घरानों और कॉर्पोरेट समूहों ने राज्य की प्रमुख घरेलू टी20 लीग में हिस्सेदारी हासिल करने और इससे जुड़ने में रुचि दिखाई है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले थी नाम की गूंज, अभी तक खाता भी नहीं खोल सका है दुनिया का सबसे तूफानी बल्लेबाज