MP Weather News: आज भीगेंगे एमपी के 22 जिले, साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम का खेल

MP Weather News: आज भीगेंगे एमपी के 22 जिले, साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम का खेल


Last Updated:

MP Mausam Ki Khabar: मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बुधवार और गुरुवार को असर दिखेगा. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बादल छाए रहेंगे. भोपाल सहित बड़े शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कटनी सबसे ठंडा रहा. जानिए अगले दो दिनों का पूरा मौसम पूर्वानुमान और किन जिलों में ज्यादा असर रहेगा.

MP mein aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कुल 22 जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. भोपाल, देवास, सीहोर और विदिशा जैसे जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम खराब होने पर सावधानी बरतें.

आखिर अचानक क्यों बदला मौसम?
राजधानी भोपाल में मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं. यही वजह है कि प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है. बुधवार को इसका असर ज्यादा जिलों में दिखेगा. वहीं 19 फरवरी यानी गुरुवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा.

अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल?
18 फरवरी को कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का असर रहेगा. 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्का असर दिखाई देगा. इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है.

कटनी सबसे ठंडा, बड़े शहरों में बढ़ा तापमान
मौसम बदलने से पहले तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कटनी का करौंदी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ. शहडोल, पचमढ़ी और रीवा में भी तापमान करीब 10 डिग्री के आसपास रहा. वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. कुल मिलाकर कहें तो अगले दो दिन मौसम थोड़ा सतर्क रहने वाला है. उसके बाद फिर से सामान्य हालात लौटने की उम्मीद है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link