छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सेंधवा में निकली शोभायात्रा: अखाड़े के करतब और झांकियों ने मोहा मन; पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी – Sendhwa News

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सेंधवा में निकली शोभायात्रा:  अखाड़े के करतब और झांकियों ने मोहा मन; पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी – Sendhwa News




सेंधवा में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सार्थक ग्रुप मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में शहरवासियों का सैलाब उमड़ा। भवानी चौक से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के जयघोष से गूंज उठा। 10वें वर्ष में भव्य आयोजन सार्थक ग्रुप के अध्यक्ष विशाल वाडिले ने बताया कि ग्रुप पिछले 9 वर्षों से यह आयोजन कर रहा है और इस वर्ष यह 10वां स्थापना वर्ष था। शोभायात्रा शाम 6:30 बजे पुराना एबी रोड स्थित भवानी चौक से प्रारंभ हुई, जो गुरुद्वारा रोड, संत विनोबा मार्ग और श्याम बाजार होते हुए रात 9 बजे वापस भवानी चौक पर समाप्त हुई। समापन पर महिलाओं ने शिवाजी महाराज की महाआरती की। अखाड़े के करतब और भव्य झांकी सजाई शोभायात्रा में शिवाजी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इस दौरान युवक-युवतियों ने पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए लाठी, तलवार और बनेट चलाकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। बड़ी संख्या में युवा और मातृ शक्तियां हाथों में भगवा ध्वज लिए डीजे पर बज रहे भजन और गीतों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से निगरानी आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे के निर्देशन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से जुलूस मार्ग, ऊंचे भवनों और संवेदनशील स्थानों की सघन निगरानी की। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरी शोभायात्रा सुरक्षित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। देखें तस्वीरें…



Source link