छिंदवाड़ा में अवैत रेत ले जाते 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त: सोनपुर-चंदनगांव में मंदारिया घाट पर जेसीबी भी पकड़ी – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में अवैत रेत ले जाते 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त:  सोनपुर-चंदनगांव में मंदारिया घाट पर जेसीबी भी पकड़ी – Chhindwara News




छिंदवाड़ा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए हैं। गुरुवार सुबह सोनपुर और चंदनगांव क्षेत्र में नायब तहसीलदार आशुतोष रामटेके ने टीम के साथ दबिश देकर दो ट्रैक्टर जब्त किए। इससे पहले दो दिन पूर्व चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने भी मंदारिया घाट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। चन्दनगांव के गुरैया रोड और सोनपुर में दबिश गुरुवार सुबह की कार्रवाई में गुरैया रोड पर रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर वाहन को देहात थाना पुलिस के सुपुर्द कर देहात थाना परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं सोनपुर क्षेत्र से भी एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जो बिना किसी कागजात के रेत का परिवहन कर रहा था। प्रशासन ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर कोतवाली थाना में खड़ा करवाया। पिछले कई दिनों से सोनपुर और चंदनगांव क्षेत्र से अवैध रेत निकासी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सुबह-सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नायब तहसीलदार आशुतोष रामटेके ने बताया कि छिंदवाड़ा कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं और आगे भी जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिलेंगी, वहां दबिश दी जाएगी। मंदारिया घाट पर एसडीएम की सख्ती दो दिन पहले चौरई क्षेत्र के मंदारिया घाट पर भी अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान रेत माफिया द्वारा वाहन चालक के साथ अभद्रता किए जाने का मामला भी सामने आया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम प्रभात मिश्रा स्वयं जेसीबी में बैठकर वाहन को चांद थाना तक ले गए और उसे अभिरक्षा में खड़ा करवाया।



Source link