बालाघाट से 250 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम-मदुरई तीर्थयात्रा पर रवाना: अपर कलेक्टर ने माला पहनाकर दी विदाई; स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट से 250 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम-मदुरई तीर्थयात्रा पर रवाना:  अपर कलेक्टर ने माला पहनाकर दी विदाई; स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत – Balaghat (Madhya Pradesh) News




मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बालाघाट जिले के 250 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था गुरुवार शाम रामेश्वरम और मदुरई की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह विशेष ट्रेन जबलपुर से चलकर नैनपुर होते हुए शाम 7:07 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से यात्रियों को गंतव्य के लिए विदा किया गया। प्रशासन ने किया यात्रियों का स्वागत तीर्थयात्रियों की रवानगी के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे। अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे और संयुक्त कलेक्टर राहुल ने सभी तीर्थयात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद यात्रा की कामना की। अधिकारियों ने ट्रेन में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया ताकि बुजुर्गों को सफर के दौरान कोई असुविधा न हो। बुजुर्गों के खिले चेहरे, सरकार का जताया आभार यात्रा को लेकर बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया। बालाघाट निवासी 75 वर्षीय एन.पी. बनवाले ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना उन बुजुर्गों के लिए वरदान है जो आर्थिक कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पाते थे। एक अन्य महिला यात्री ने भावुक होकर इस पहल की प्रशंसा की और इसे जीवन का एक बड़ा अवसर बताया। यह है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु) को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराना है जो आयकरदाता नहीं हैं। योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को यात्रा, भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाएं शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बार की यात्रा में रामेश्वरम और मदुरई जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख धामों को जोड़ा गया है। देखें तस्वीरें…



Source link