लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी सुलह से सुलझेंगे कोर्ट के मामले – alirajpur News

लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी सुलह से सुलझेंगे कोर्ट के मामले – alirajpur News




भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर आलीराजपुर एवं तहसील जोबट के समस्त न्यायालयों में 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत लगेगी। इसे सफल बनाने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ आलीराजपुर के साथ बैठक की। बैठक में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रैफर एवं निराकरण करवाकर पक्षकारों को लाभान्वित किए जाने के लिए अधिवक्ता संघ से आवश्यक सहयोग का आह्वान किया। जिस पर अधिवक्ताओं ने नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहभागिता के लिए प्रयास किया जाना बताया। बैठक में द्वितीय जिला न्यायाधीश आरपी सेवेतिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना आर्य, सचिव जिविसेप्रा जय पाटीदार, जेएमएफसी अनुरागसिंह सुमन तथा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राजेश वाघेला एवं अधिवक्ता संघ के अन्य पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इन प्रकरणों का होगा निराकरण : लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय तथा प्रीलिटिगेशन के अंतर्गत बैंक व अन्य ऋण वसूली प्रकरण, विद्युत, नगरपालिका के वसूली प्रकरणों व निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अन्तर्गत चेक बाउंस प्रीलिटिगेशन प्रकरण आदि का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जाएगा।



Source link