शतक के लिए खुदगर्ज हुआ पाकिस्तानी.. इरफान पठान ने खूब सुनाई खरी खोटी, कहा- आखिरी ओवर में आप..

शतक के लिए खुदगर्ज हुआ पाकिस्तानी.. इरफान पठान ने खूब सुनाई खरी खोटी, कहा- आखिरी ओवर में आप..


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने सुपर-8 के लिए पापड़ बेलकर क्वालीफाई कर लिया है. नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 102 रन की शानदार जीत दर्ज की और सुपर-8 का टिकट कटाया. साहिबजादा फरहान ने सेंचुरी जमाई, लेकिन शतक के लिए खुदगर्ज दिखे. लास्ट ओवर में उनके डिफेंसिव शॉट को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने साहिबजादा फरहान की आलोचना की. 

फरहान ने बनाया रिकॉर्ड

साहिबजादा ने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंद में 100 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के जबकि 11 चौके शामिल रहे. सलमान अली आगा ने 38 जबकि शादाब ने 36 रन की पारी खेली. फरहान, अहमद शहज़ाद के बाद T20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे पाकिस्तानी बैट्समैन बन गए. हालांकि, पठान ने इस अप्रोच के पीछे की टाइमिंग और इरादे पर सवाल उठाया और कहा कि आखिरी ओवर में टीम के टोटल पर ही पूरा फोकस होना चाहिए था.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले इरफान पठान?

इरफान ने ऑन एयर कहा, ‘उसने पक्का सेंचुरी बनाई है, लेकिन सिंगल लेना? यकीन नहीं होता. यकीन नहीं होता. आपको खुशी होगी कि आपने सेंचुरी बनाई है और पाकिस्तान 199 तक पहुंच गया है. लेकिन आखिरी ओवर में, आप डिफेंसिव शॉट खेलते हैं, फिर आप आखिरी बॉल छोड़ देते हैं. कमाल है.’ फरहान इनिंग्स की आखिरी बॉल का फायदा उठाने में भी फेल रहे, नामीबिया के कैप्टन गेरहार्ड इरास्मस की फेंकी गई वाइड बॉल तक नहीं पहुंच पाए. आखिरी ओवर में ज़्यादा रन नहीं बने और अगर शादाब खान ने दो जरूरी छक्के नहीं मारे होते, तो पाकिस्तान शायद अपना टोटल 199 तक नहीं पहुंचा पाता.

ये भी पढे़ं.. 17 साल के ‘छोरे’ ने कर दिया कमाल! पैरालिसिस मरीजों को दी आवाज, मिला ₹1.5 लाख का ईनाम

सिमट गई नामीबिया

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन (4/16) ने मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया और शादाब ने 3/19 विकेट लिए. नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन पर आउट हो गई, जिससे पाकिस्तान को 102 रन की बड़ी जीत मिली और सुपर 8 स्टेज में उनकी जगह पक्की हो गई. अब सुपर-8 में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों से होगा. 



Source link