श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक, दिव्य श्रृंगार और भस्म अर्पण के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन – Ujjain News

श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती:  पंचामृत अभिषेक, दिव्य श्रृंगार और भस्म अर्पण के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन – Ujjain News




उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के चार बजे पट खुलते ही पंडा-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित देव प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजा संपन्न हुई और प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद जटाधारी स्वरूप में भगवान को रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब की माला अर्पित कर रजत मुकुट व त्रिपुण्ड से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूर्ण होने पर ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई और त्रिपुण्ड, त्रिनेत्र, बिल्वपत्र व ॐ चिह्न के साथ राजाधिराज स्वरूप सजाया गया। भस्म अर्पण के बाद रजत शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष और सुगंधित पुष्पमालाओं से अलंकरण किया गया तथा फल-मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link