सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों के लिए फ्री जंगल सफारी: मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी में घूम रहे, तनाव कम करने शुरू की गई योजना – narmadapuram (hoshangabad) News

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों के लिए फ्री जंगल सफारी:  मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी में घूम रहे, तनाव कम करने शुरू की गई योजना – narmadapuram (hoshangabad) News




सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए एक खास पहल शुरू की है। इसके तहत जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में दिन-रात तैनात कर्मचारियों को उनके परिवार के साथ फ्री जंगल सफारी कराई जा रही है। अब तक 75 कर्मचारी अपने परिवार के साथ सफारी का आनंद ले चुके हैं। तनाव कम करने के लिए शुरू की गई योजना सहायक संचालक आशीष खोपरागढ़े ने बताया कि यह पहल उपसंचालक राखी नंदा और उपसंचालक प्रतिभा नेताम के प्रयासों से शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों का मानसिक तनाव कम करना है। प्रबंधन का कहना है कि कई कर्मचारी लंबे समय तक परिवार से दूर रहकर जंगल में ड्यूटी करते हैं। ऐसे में वे मानसिक दबाव में आ जाते हैं। इस योजना से उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और तनाव मुक्त होने का मौका मिल रहा है। मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी में सफारी इस पहल के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार को मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी में जंगल सफारी की सुविधा दी जा रही है। इससे परिवार के लोग भी एक-दूसरे से परिचित हो रहे हैं और कर्मचारियों को नई ऊर्जा मिल रही है, ताकि वे फिर से पूरी लगन के साथ वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा कर सकें। 26 जनवरी से हुई शुरुआत रेंजर विलास डोंगरे के अनुसार, यह योजना 26 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। तब से अब तक 75 कर्मचारियों के परिवार इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।



Source link