‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’….हार्दिक पांड्या ने बांहों में भरकर लुटाया प्यार, माहिका के जन्मदिन पर आधी रात को शेयर की रोमांटिक फोटो

‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’….हार्दिक पांड्या ने बांहों में भरकर लुटाया प्यार, माहिका के जन्मदिन पर आधी रात को शेयर की रोमांटिक फोटो


Hardik Pandya Girlfriend Birthday: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 में धूम मचा रहे हैं. 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में उन्होंने 31 बॉल पर 3 छक्के लगाए और फिर गेंदबाजी में 1 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. मैच खत्म होने के बाद वो अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हार्दिक ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए खास पोस्ट किया. हार्दिक ने लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’.इन 4 शब्दों वाली हार्दिक की इंस्टा स्टोरी सामने आते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी है. हार्दिक ने 11 अक्टूबर 2025 को अपना 32वां जन्मदिन माहिका के साथ ही सेलिब्रेट किया था.

नताशा से तलाक के बाद माहिका के साथ रिलेशनशिप में आए हार्दिक

हार्दिक पांड्या का 2024 में मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक हुआ था. वो रिश्ता 4 साल के बाद टूटा था. 2020 में शादी हुई थी और चार साल तक साथ रहने के बाद नताशा और हार्दिक अलग हुए थे. दोनों का एक बेटा है. नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक टूट चुके थे, जिसका असर उनके खेल पर भी दिखा था. आईपीएल 2024-25 का सीजन उनका ठीक नहीं गया था. इसके बाद उनकी लाइफ में माहिका शर्मा की एंट्री हुई. दोनों पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं और अब अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


हार्दिक को दिया था सफलता का श्रेय

पिछले दिनों हार्दिक ने अपनी एक पोस्ट में सफलता का श्रेय माहिका को दिया था. उन्होंने बताया था कि आईपीएल के बाद जब वह अपनी लय तलाश रहे थे, तब माहिका ने उनके अंदर के उस बच्चे को फिर से जगा दिया जो क्रिकेट से बेइंतहा प्यार करता है. खेल को लेकर गहरी बातचीत के बाद हार्दिक ने खुद को पूरी तरह ट्रेनिंग में झोंक दिया. वह रोजाना 6-7 घंटे अभ्यास करते थे. बेंगलुरु स्थित एनसीए में दोपहर 3:30 बजे पहुंचते और रात 12:30 बजे तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते रहते. अक्सर मैदान की लाइट बंद होने तक वह वहीं मौजूद रहते थे.

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा एक एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं. हार्दिक के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले तक उन्हें लाइमलाइट नहीं मिली थी, लेकिन अब वो मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. दिल्ली में जन्मी माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. खास बात ये है कि वह मशहूर रैपर Raga के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री Into the Dusk और PM Narendra Modi फिल्म में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें Vivek Oberoi ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: 9 घंटे की मैराथन प्रैक्टिस और गर्लफ्रेंड का सपोर्ट.. हार्दिक पांड्या ने बताया करियर का टर्निंग पाइंट, 6 गेंदो ने यूं बनाया हीरो





Source link