Gold-Silver Rate: कब थमेकी रफ्तार? फिर महंगा हुआ सोना, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Rate: कब थमेकी रफ्तार? फिर महंगा हुआ सोना, जानें आज के ताजा रेट


Last Updated:

Gold Silver Price Today: देशभर में शादी के सीजन में सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं. जिसके बाद भोपाल के सराफा में लगातार नीचे गिर रहे सोने के भाव में ₹390 रुपए की बढ़त दिखी है. इसके अलावा चांदी ₹2160 रुपए ऊपर चढ़ी है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइए…

Zoom

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद हल्की बढ़त दिखी है. 

Gold-Silver Price 19 February: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में कई दिनों की गिरावट के बाद मामूली बढ़त दर्ज की जा रही है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹360 रुपए की बढ़त दिखी है तो वहीं चांदी ₹2160 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार (19 फरवरी) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 156,270 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 245,600 रुपए/1 किलो

सोने-चांदी में हलचल तेज, लंबी गिरावट के बाद बढ़े दाम
देशभर में कई दिनों से लगातार नीचे गिर रहे सोने के भाव में एक बार बढ़त दर्ज हुई हुई है. जिसके बाद देश में सोना 430 रुपए महंगा हुआ है. वहीं चांदी 2240 रुपए महंगी हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं.

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 156,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 245,870 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link