T20 World Cup 2026: जीत के नशे में चूर टीम इंडिया बार-बार रही ‘बड़ी गलती’…सुपर-8 में दोहराई तो टूट सकता है खिताब का सपना

T20 World Cup 2026: जीत के नशे में चूर टीम इंडिया बार-बार रही ‘बड़ी गलती’…सुपर-8 में दोहराई तो टूट सकता है खिताब का सपना


T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अब तक अजेय है. उसने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भी है, लेकिन भारतीय टीम ने पहले चार मैचों में एक गलती को बार-बार दोहराया है.

अगर ये गलती आगे भी दोहराई गई तो दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट सकता है, क्योंकि भारत को सुपर 8 के तीन में से 2 मैच जीतना जरूरी है, तभी जाकर उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. सुपर 8 में भारत को साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. अब सवाल ये है कि आखिर वो कौन सी गलती है, जिसने हर किसी की टेंशन बढ़ा दी है?

यहां जिस गलती की बात हो रही है, वो कैच छोड़ना है. टीम इंडिया ने पहले चार मैचों में लगातार इस गलती को दोहराया है. मेन इन ब्लू ने इस एडिशन में अब तक कुल 9 कैच छोड़े हैं, जो 20 टीमों में आयरलैंड (10) के बाद दूसरा सबसे ज्यादा हैं. नामीबिया 6 कैच के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

मतलब भारत की बैटिंग और बॉलिंग दोनों दमदार रही हैं, लेकिन फील्डिंग के मामले में उसकी हालत कई छोटी टीमों से भी खराब है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि टीम इंडिया को सुपर 8 से पहले अपनी फील्डिंग पर खास काम करने की जरूरत है.

कैच छोड़ा समझो मैच छोड़ा

क्रिकेट का फॉर्मेट कोई भी हो, कैच का महत्व बहुत ज्यादा होता है. कहा भी जाता है कि अगर मैच जीतना है तो कैच पकड़ने होंगे. टी20 क्रिकेट में कैच का महत्व और ज्यादा हो जाता है, क्योंकि इस फॉर्मेट में एक बल्लेबाज को अगर जीवनदान मिला तो वह मैच का रुख पलट सकता है. यही वजह है कि अगर टीम इंडिया को दूसरे खिताब का सपना साकार करना है, तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी परफेक्शन दिखाना होगा.

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का सफर

पहला मैच- अमेरिका को 29 रनों से हराया

दूसरा मैच- नामीबिया को 93 रनों से मात दी

तीसरा मैच- पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

चौथा मैच- नीदरलैंड को 17 रनों से मात दी

टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल

ये भी पढ़ें: IND vs NED: एक सेकेंड के लिए थम गई करोड़ों फैंस की सांसें, रिंकू सिंह और कप्तान सूर्या में बीच मैदान हुई टक्कर, बड़ा हादसा टला!





Source link