Last Updated:
कृषि विभाग की शैली थॉमस ने लोकल 18 को बताया कि जो किसान जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहा है. उसे एक प्लेटफॉर्म देना जरूरी है. इसीलिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने ग्रामीण हाट बाजार में यह व्यवस्था की है. जहां किसान बिना बिचौलियों और मंडी की मदद से सीधे ग्राहकों को अपना उत्पाद बेच सकते है.
रासायनिक और अजैविक माध्यमों से उपजाई गई चीजों का सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है. जिससे खतरनाक बीमारियां भी होने लगी है. यदि आप इससे बचना चाहते है और सिर्फ जैविक माध्यमों से उगाए गए उत्पादों का उपयोग करना चाहते है तो इंदौर का जैविक ग्रामीण हाट बाजार सबसे उपयुक्त जगह है. यहां से आप सप्ताह भर के लिए सीधे खेतों से लाई गई ताजी जैविक सब्जियों और फलों को खरीद सकते है.
हर शनिवार और रविवार को ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में किसानों की उपज मिलती है. कृषि विभाग की शैली थॉमस ने लोकल 18 को बताया कि जो किसान जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहा है. उसे एक प्लेटफॉर्म देना जरूरी है. इसीलिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने ग्रामीण हाट बाजार में यह व्यवस्था की है. जहां किसान बिना बिचौलियों और मंडी की मदद से सीधे ग्राहकों को अपना उत्पाद बेच सकते है.
हर सप्ताह शनिवार और रविवार को दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कई किसान यहां अपनी टेबल लगाते है. सिर्फ फल और सब्जियां ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक तौर पर उगाए और प्रोसेस किए गए हल्दी, पोहा, मिलेट्स जैसी अन्य चीजें भी यहां बिकती है.
शुद्धता की गारंटी: बाजार में जैविक उत्पादों के नाम पर रसायन युक्त फल-सब्जियां बेची जाती है. जिससे लोगों के मन में संदेह रहता है. लेकिन ग्रामीण हाट बाजार में इसकी चिंता नहीं करनी पड़ती, क्योंकि यहां आने वाले किसान पहले से ही विभाग से जुड़े हुए है और उन्हें ही यहां मौका दिया जाता है, जो जैविक खेती कर रहे है. साथ ही, नए किसानों को भी खास तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.