Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी: करैरा के युवक का बैंक खाते में ट्रांसफर हुए ठगी के पैसे, कमीशन पर लिया था खाता – Shivpuri News

Madhya Pradesh Samachar20/02/2026
डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी:  करैरा के युवक का बैंक खाते में ट्रांसफर हुए ठगी के पैसे, कमीशन पर लिया था खाता – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत की गई जांच में खुलासा हुआ है कि करैरा के एक युवक का बैंक खाता ठगी की रकम ट्रांसफर और निकासी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। ऑनलाइन निवेश के नाम पर 4.65 लाख की ठगी समन्वय पोर्टल पर दर्ज शिकायत क्रमांक 31601250002718 में बेंगलुरु (कर्नाटक) की एक महिला ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन निवेश का लालच देकर 4 लाख 65 हजार रुपये ठग लिए गए। जांच में पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा, 50 हजार रुपये, 6 दिसंबर 2024 को करैरा की स्टेट बैंक शाखा (गांधी रोड) के एक खाते में ट्रांसफर किया गया। इस लेन-देन का यूटीआर नंबर 434189930641 है। बैंक स्टेटमेंट से यह भी सामने आया कि उसी दिन झांसी के खाती बाबा चौराहा स्थित एटीएम से नगद रकम निकाली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा न लगाएं। डिजिटल अरेस्ट कर 11,500 रुपए की ठगी दूसरी शिकायत क्रमांक 33112240163133 उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले मंगेश प्रजापति ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर 11,500 रुपये ठग लिए।जांच में पता चला कि 29 दिसंबर 2024 को उनके पैसे दो हिस्सों में एक बैंक खाते में जमा कराए गए — 8,000 रुपये और 3,500 रुपये। इन लेन-देन के यूटीआर नंबर 364258648056 और 842718843581 हैं। उसी दिन खाते से 10,000 रुपये एटीएम के जरिए निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी कॉल या मैसेज से डरकर तुरंत पैसे ट्रांसफर न करें। 10 प्रतिशत कमीशन पर दिया था एटीएम खाताधारक ने योगेश ने बताया कि झांसी के रहने वाले दीपक प्रजापति ने उससे संपर्क किया था। दीपक ने कहा था कि उसके बैंक खाते में कुछ पैसे डाले जाएंगे और बदले में उसे 10 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इसके बाद योगेश ने अपना एटीएम कार्ड दीपक को दे दिया। खाते में जो भी रकम आती थी, उसे दीपक ही निकालता था और योगेश को कमीशन के तौर पर नकद पैसे दे देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर पहचान छिपाकर ऑनलाइन ठगी की। लोगों के पैसे धोखे से उनके खाते में डलवाए गए और फिर निकाल लिए गए। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 316(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) व 66(डी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सुनारी चौकी प्रभारी ने पूरी जांच रिपोर्ट थाना प्रभारी करैरा को सौंप दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता या एटीएम कार्ड किसी को न दें।



Source link

Tagged Bank Account Fraud, Cybercrime India, digital arrest fraud, Karaira scam, Madhya Pradesh News, Online Investment Scam, Operation Matrix, Shivpuri cyber fraud

Post navigation

⟵ 25 मीटर उल्टा भागे…टकराने से बचे और शनाका ने लपक लिया T20 WC का बेस्ट कैच
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी पकड़ाए: शराब के नशे में रंगदारी दिखाते हुए चलाई थी गोली, आरोपियों से कट्टा-कारतूस जब्त – Bhind News ⟶

Related Posts

सिस्टम की सुस्ती: सैंपल देने के चार-छह दिन बाद भेजी जा रही है पॉजिटिव होने की रिपोर्ट
सिस्टम की सुस्ती: सैंपल देने के चार-छह दिन बाद भेजी जा रही है पॉजिटिव होने की रिपोर्ट

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप भोपालएक घंटा पहले कॉपी लिंक भोपाल…

Six Myanmar and two Indian depositors in Sehore sentenced to one month each for violating visa conditions | सीहोर में म्यांमार के छह जमातियों को वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक-एक महीने की सजा, इन्हें मस्जिद में छिपाने वाले दो भारतीयो को भी सजा
Six Myanmar and two Indian depositors in Sehore sentenced to one month each for violating visa conditions | सीहोर में म्यांमार के छह जमातियों को वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक-एक महीने की सजा, इन्हें मस्जिद में छिपाने वाले दो भारतीयो को भी सजा

Hindi News Local Mp Six Myanmar And Two Indian Depositors In Sehore Sentenced To One Month Each For Violating Visa…

लाल परेड ग्राउंड में वन मेले का आखिरी दिन:  25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News
लाल परेड ग्राउंड में वन मेले का आखिरी दिन: 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories