फकीर का भेष, पैसे डबल का झांसा, कर डाली ठगी; फिर पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आए आरोपी

फकीर का भेष, पैसे डबल का झांसा, कर डाली ठगी; फिर पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आए आरोपी


Last Updated:

खरगोन में जिले धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फकीर के भेष में आए, तो आरोपियों ने महिला को बहलाकर सोने की पांचाली ठग ली. इसके बाद तुरंत फरार हो गए. बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है.

Zoom

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर आप को भी विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा. फकीर के भेष में दो शातिर आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी कर ली. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया.

बुजुर्ग महिला से की धोखाधड़ी
बैड़िया थाने के डायलियाखेडी गांव में फकीर के भेष में आए आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की सोने की पांचाली डिब्बे में रखवाकर पूजा के बहाने की धोखाधड़ी की. इसके अलावा आरोपियों ने महिला को गहने और पैसे डबल करने की बात कही है. बुजुर्ग महिला आसानी से इन जालसाजों के जाल में फंस गई.

CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
बाद में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 90 हजार रुपए की सोने की पांचाली की बरामद की है. यह घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है. इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी कालू नाथ और कमल नाथ दोनों ही खामखेड़ा के निवासी हैं.



Source link