बड़ा खुलासा: भारत के खिलाफ काम कर रहा था ‘बॉयकॉट गैंग’, पाकिस्तान के जाल में यूं फंसा था बांग्लादेश

बड़ा खुलासा: भारत के खिलाफ काम कर रहा था ‘बॉयकॉट गैंग’, पाकिस्तान के जाल में यूं फंसा था बांग्लादेश


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में 2026 में पाकिस्तान की नौटंकी ने सबका दिमाग खराब कर दिया. बांग्लादेश के नाम बॉयकॉट-बॉयकॉट का गेम खेलने वाले इस देश ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को परेशान कर डाला. उसने आखिरी समय तक कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया और फिर अचानक से पलटी मारते हुए तैयार हो गया. 

पाकिस्तान ने किया ड्रामा 

मेजबान भारत और श्रीलंका के आयोजन के बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान ने ऐसी मांगें रखीं जिसने आईसीसी (आईसीसी) को कड़े कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. बांग्लादेश ने ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया, तो वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ड्रामा शुरू कर दिया. आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को मौका दे दिया. अब इस मामले पर एक बड़ा खुलासा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भारत के खिलाफ भड़काया?

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के पूर्व सीईओ सैयद अशरफुल हक ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने संकेत दिया कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीबी के प्रमुख अमीनुल इस्लाम को गुमराह किया. अशरफुल का मानना है कि अमीनुल इस्लाम ने अनुभव की कमी के कारण नकवी की बातों में आकर भारत के खिलाफ स्टैंड लिया. उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे ड्रामे के अंत में किसे जीत मिली? सच तो यह है कि इस राजनीतिक खींचतान में नुकसान सिर्फ क्रिकेट का हुआ.

ये भी पढ़ें: मुकद्दर का सिकंदर… टी20 वर्ल्ड कप में ‘अंडरडॉग’, हारने का नाम नहीं ले रही ये जॉइंट किलर टीम

क्या थी विवाद की असली वजह?

अशरफुल हक ने बांग्लादेश सरकार, खासकर तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ नजरूल के फैसले को अपरिपक्व बताया. उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए भारत का दौरा रद्द करना कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली, किसी भी तरह से जायज नहीं था. उनके अनुसार, बीसीसीआई और भारत सरकार से बातचीत करने के लिए पर्याप्त समय था. आईसीसी ने सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने जल्दबाजी में ऐसा कड़ा फैसला लिया जिसने टीम को टी20 वर्ल्ड कप से ही बाहर करवा दिया.

ये भी पढ़ें: BCCI का मास्टरस्ट्रोक… इंग्लैंड में भी पाकिस्तान का बॉयकॉट! ‘भिखारिस्तान’ के क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी

राजनीति का शिकार हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी?

अशरफुल ने सीधे शब्दों में कहा कि बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम एक ‘जाल’ में फंस गए. वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कूटनीति को समझने में विफल रहे और खिलाड़ियों के भविष्य की रक्षा करने के बजाय सरकार को खुश करने में लगे रहे. लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और नजमुल शांतो जैसे खिलाड़ी अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं, उनके लिए इस वर्ल्ड कप को मिस करना एक बड़ा अन्याय है. भारत के बाद बांग्लादेश दुनिया का सबसे ज्यादा क्रिकेट प्रेमी देश है, और अपने फैंस को इस बड़े मंच से वंचित करना शर्मनाक है.



Source link