भारत को कैसे फंसाएगा जिम्बाब्वे… कोच बोले- हम तैयार, घबराएंगे नहीं लड़ेंगे

भारत को कैसे फंसाएगा जिम्बाब्वे… कोच बोले- हम तैयार, घबराएंगे नहीं लड़ेंगे


होमखेलक्रिकेट

भारत को कैसे फंसाएगा जिम्बाब्वे… कोच बोले- हम तैयार, घबराएंगे नहीं लड़ेंगे

Last Updated:

T20 World Cup IND vs ZIM Super 8: जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं. भारत-जिम्बाब्वे की टक्कर 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होनी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

कोलंबो: पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर श्रीलंका को हराने के बाद जिम्बाब्वे ने साबित कर दिया कि उन्हें सिर्फ धोखे से उलटफेर करने वाली टीम न समझा जाए बल्किव वो टूर्नामेंट में छाने आए हैं. बीती रात जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ग्रुप बी में सबको चौंकाते हुए टॉप पोजिशन हासिल किया. श्रीलंका ने अपने तीनों मैच जीते जबकि उसका एक मुकाबला बारिश के चलते धुल गया.

सुपर-8 के ग्रुप-1 में जिम्बाब्वे
अब सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से होगा. जिम्बाब्वे के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम की माने तो उनकी टीम सुपर-8 के लिए पूरी तरह तैयार है. इब्राहिम ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए यह भी जरूरी यह है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं. इब्राहिम ने कहा:

मुझे लगता है कि रैंकिंग और हर दूसरा पैमाना हमें छुपारुस्तम ही बताएगा जो बिल्कुल ठीक है. मुझे लगता है कि जब हम इस साल विश्व कप में आए तो हम निश्चित रूप से ग्रुप में ‘अंडरडॉग’ थे और हम इसी तरह खेलना करना पसंद करते हैं. मुझे लगता है कि सिकंदर रजा ने कुछ दिन पहले इस बारे में बात की थी कि ‘अंडरडॉग’ होने का फायदा यह है कि हम उन मुकाबलों या उस खास मैच में बिना किसी दबाव के जाते हैं क्योंकि सारा दबाव भारत में मेजबान टीम पर ही होता है क्योंकि वे अपनी ही घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं जिनसे वे वाकिफ हैं. यह एक ऐसा प्रारूप है, जिसमें वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं और मजबूत होते जा रहे हैं.

भारत से घबराएंगे नहीं लड़ेंगे
इब्राहिम ने ये भी कहा कि जब जिम्बाब्वे की टीम भारत से भिड़ेगी तो उसे घबराने से बचना होगा. उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह पक्का करना सबसे बड़ी चुनौती होगी कि हम सबसे पहले तो इस मौके से घबराएं नहीं और फिर दर्शकों के साथ माहौल से घबराएं नहीं, विशेषकर जब भारतीय टीम लय में हो क्योंकि वे ऐसा करेंगे ही.’

सुपर-8 के लिए पूरी तरह तैयार
इब्राहिम ने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी की थी. उन्होंने कहा, ‘तैयारी के मामले में और योजना के मामले में, हम इस बात से सहज महसूस करेंगे कि हमने मैच के लिए सभी सही चीजें कीं.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link