महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़िए! घर का ये हरा पत्ता देगा ग्लोइंग स्किन, मजबूत बाल और दमदार पाचन

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़िए! घर का ये हरा पत्ता देगा ग्लोइंग स्किन, मजबूत बाल और दमदार पाचन


Last Updated:

Aloe vera ke Fayde: एलोवेरा केवल सुंदरता बढ़ाने वाला पौधा नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट एलोवेरा का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है. त्वचा की झाइयां, पिंपल्स और सनबर्न में एलोवेरा जेल और हल्दी का मिश्रण बेहद असरदार माना जाता है. बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में भी एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर मास्क लाभकारी है. जानिए एलोवेरा के अनगिनत फायदे और कैसे यह देसी नुस्खा आपकी सेहत और सुंदरता दोनों को निखार सकता है.

Aloe vera Benefits in Hindi: आजकल चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. लेकिन पहले के समय में दादी-नानी के देसी नुस्खे ही काफी होते थे. उन्हीं में से एक सबसे असरदार चीज है एलोवेरा. आज भी बाजार में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा मुख्य घटक के रूप में इस्तेमाल होता है.

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह बताते हैं कि एलोवेरा सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में इसका उपयोग सालों से त्वचा, बाल और कई बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है.

पाचन तंत्र के लिए रामबाण
अगर गैस, कब्ज, अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट हल्का महसूस होता है. नियमित सेवन करने से शरीर में अंदर से सफाई होती है और सुस्ती भी कम होती है.

चेहरे पर देगा नेचुरल ग्लो
झाइयां, पिंपल्स या सनबर्न की परेशानी हो तो 1 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है. केमिकल वाले क्रीम की जगह यह नेचुरल तरीका ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

बालों के लिए भी जबरदस्त
बाल झड़ना या डैंड्रफ की समस्या हो तो 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर जड़ों में लगाएं. 30 मिनट बाद बाल धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं.

एलोवेरा की सब्जी भी फायदेमंद
ग्रामीण इलाकों में आज भी एलोवेरा की फली और गूदे की सब्जी बनाई जाती है. यह स्वाद में अच्छी होती है और पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन लाभकारी है. कुल मिलाकर, एलोवेरा एक ऐसा देसी उपाय है जो सुंदरता से लेकर सेहत तक हर तरह से फायदेमंद है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link