‘ये है असली डाउनफॉल’, अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर बहन कोमल हुई ट्रोलिंग का शिकार, बौखलाए फैंस ने लिखा…

‘ये है असली डाउनफॉल’, अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर बहन कोमल हुई ट्रोलिंग का शिकार, बौखलाए फैंस ने लिखा…


भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म का असर अब मैदान से बाहर भी दिखाई देने लगा है. 2026 टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी बहन कोमल को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा.टूर्नामेंट की शुरुआत दुनिया के नंबर-1 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज के तौर पर करने वाले अभिषेक अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं. ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबलों में वह खाता भी नहीं खोल पाए. अमेरिका के खिलाफ वह गोल्डन डक का शिकार हुए, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए.बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की लगातार नाकामी ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं. सुपर-8 चरण में पहुंच चुकी भारतीय टीम खिताब की दावेदार मानी जा रही है, लेकिन अभिषेक की फॉर्म पर अब सवाल उठने लगे हैं. टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि अहम मुकाबलों से पहले वह लय हासिल कर लें.

बहन कोमल हुई ट्रोलिंग की शिकार
भारत की टीम अब सुपर-8 दौर की तैयारी में जुटी है, लेकिन अभिषेक की लगातार खराब बल्लेबाजी ने खिताब की दौड़ को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ऐसे अहम समय में उनका फॉर्म में न होना टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बना हुआ है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुद्दे को लेकर बहस और तेज हो गई. कुछ यूजर्स ने हद पार करते हुए उनकी बहन कोमल को ही निशाने पर ले लिया. ट्रोलर्स ने स्टेडियम में उनकी मौजूदगी को लेकर बेबुनियाद बातें कहीं और इसे अभिषेक के खराब प्रदर्शन से जोड़ने की कोशिश की. कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि उनका समर्थन ही बल्लेबाज का ध्यान भटका रहा है, जबकि इन दावों का कोई बेस नहीं है.

यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘ अभिषेक शर्मा के डाउनफॉल का कारण उनकी बहन है. जब भी वह खेलने जाते हैं, उनकी बहन सबका ध्यान खींचने के लिए आती है और ज़रूरत से ज़्यादा नाटक करती है. वह कोई बच्चा नहीं हैं, दूसरे खिलाड़ियों की भी बहनें होती हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करतीं.’

Add Zee News as a Preferred Source


अक्सर मैदान में पहुंचती हैं कोमल
बीसीसीआई के नियम खिलाड़ियों के परिवार वालों को मैच देखने या उनका हौसला बढ़ाने से नहीं रोकते, खासकर जब मुकाबले घरेलू मैदान पर खेले जा रहे हों. इस विश्व कप में भारत के ज्यादातर मैच घर में हो रहे हैं, ऐसे में परिवार के सदस्यों पर बिना किसी आधार के आरोप लगाना पूरी तरह गलत और तर्कहीन है.
अभिषेक की बहन कोमल पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं. जब अभिषेक आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने थे और आईपीएल के दौरान भी, उन्हें कई बार स्टैंड्स में भाई का समर्थन करते देखा गया है.

अनचाहे रिकॉर्ड में जुड़ा नाम
नीदरलैंड के खिलाफ फिर शून्य पर आउट होने के साथ ही अभिषेक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले सलामी बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं.इस सूची में पाकिस्तान के साइम अयूब भी हैं, जो 2025 में छह बार शून्य पर आउट हुए थे. अभिषेक अब तक इस साल पांच बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं. उनके अलावा चालोमवोंग चैटफैसन (थाईलैंड, 2024), कुशल भुरटेल (नेपाल, 2024), धर्म केसमा (इंडोनेशिया, 2025) और परवेज हुसैन एमोन (बांग्लादेश, 2025) भी पांच-पांच बार शून्य पर आउट होने के साथ इस सूची में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप के बीच बड़ा ऐलान, बदल गया दक्षिण अफ्रीका का कप्तान, इस भारतीय को टीम की कमान





Source link