सुमित्रा कासडेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं: बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने किया सम्मान – Burhanpur (MP) News

सुमित्रा कासडेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं:  बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने किया सम्मान – Burhanpur (MP) News




भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकजसिंह तेकाम ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर से पूर्व विधायक सुमित्रा कासडेकर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंतखंडेलवाल की सहमति से की गई। शुक्रवार शाम बुरहानपुर विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने श्रीमती कासडेकर का अंग वस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। विधायक चिटनिस ने इस अवसर पर कहा कि कासडेकर ऊर्जावान और भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि वे पार्टी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती हैं, और प्रदेश के जनजाति क्षेत्र में उनकी पकड़ से संगठन को मजबूती मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करता है। इस दौरान महामंत्री चिंतामन महाजन, भाजपा कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक और पूर्व उपसरपंच सचिन मंडलकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link