सेमीफाइनल हुआ तो पाकिस्तान जीतेगा… ‘आंख पर पट्टी बांधकर खेलेगी टीम इंडिया’, अचानक क्यों उठी ये अजीबोगरीब मांग?

सेमीफाइनल हुआ तो पाकिस्तान जीतेगा… ‘आंख पर पट्टी बांधकर खेलेगी टीम इंडिया’, अचानक क्यों उठी ये अजीबोगरीब मांग?


T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की जंग अब वैसी नहीं रही, जैसी उम्मीद की जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी फैंस को निराशा हाथ लगी, क्योंकि टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान ने बिना लड़े हथियार डाल दिया था. 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा. हालांकि, दोनों टीमों ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है और इससे एक बार फिर ये उम्मीद जगी है कि सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों का आमना-सामना हो सकता है.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने लाइव शो पर ऐसा दावा कर दिया कि सोशल मीडिया से पहले शो के एंकर ने ही उनका मजाक उड़ा दिया. पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने तो यहां तक कह दिया कि लगता है रात का समय है और इसलिए आप बहकी-बहकी (नशे में) बातें कर रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

लाइव शो पर राशिद लतीफ की बेइज्जती

Add Zee News as a Preferred Source


कहते हैं कि उम्मीद पर दुनिया कायम है. टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार भारत से पिटने के बाद भी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ का मानना है कि अगर सेमीफाइनल में भारत-पाक का आमना-सामना हुआ तो सलमान अली आगा की टीम भारी पड़ेगी. राशिद लतीफ ने कहा कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान के जीतने का चांस ज्यादा है.

राशिद लतीफ की ये बातें सुनकर खेल पत्रकार नौमान नियाज भी हंसने लगे. उन्होंने बहुत तीखे शब्दों का इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? ये तभी हो पाएगा जब टीम इंडिया आंख पर पट्टी बांधकर खेलेगी. उन्होंने आगे कहा कि राशिद मियां रात के इस पहर पर आप बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं.

सेमीफाइनल में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

गौरतलब है कि सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत को दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ शामिल किया गया है. इसलिए दोनों टीमें सुपर 8 चरण में आमने-सामने नहीं आ सकतीं. हालांकि, क्रॉस-ओवर फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल मुकाबला संभव है, यदि भारत अपने ग्रुप में पहले स्थान पर और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहता है या इसके विपरीत. इसके अलावा, 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमें भिड़ सकती हैं, लेकिन इसके लिए अगर दोनों को पहले सेमीफाइनल में पहुंचना होगा और फिर वो मुकाबला जीतना होगा.

ये भी पढ़ें: कंगारुओं को कुचलने का समय… ऑस्ट्रेलिया के ये कैसे दिन आ गए? आखिरी मैच से पहले ओमान ने धमकाया





Source link