T20 World Cup 2026 India: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है. उसका मुकाबला अब साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा. टीम इंडिया ने ग्रुप ए में अमेरिका, नीदरलैंड, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है. लगातार 4 जीत के बावजूद सूर्यकुमार यादव की सेना पर सवाल उठ रहे हैं. महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम की गलतियों की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि अगर उन खामियों पर काम नहीं किया गया तो ट्रॉफी जीतने का सपना टूट सकता है.
बॉलिंग से सहवाग परेशान
सहवाग ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में भारत की बॉलिंग पर चिंता जताई है. सहवाग ने कहा कि भारत को टूर्नामेंट में अभी कोई बड़ा टेस्ट देना बाकी है. भारत को रविवार को अपने पहले सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करना है. अफ्रीकी टीम भी ग्रुप स्टेज में नहीं हारी है. थी. सहवाग ने इस बात पर जोर दिया कि बॉलिंग यूनिट को अभी भी सवालों के जवाब देने हैं.
सहवाग ने क्या कहा?
सहवाग ने क्रिकबज पर एक चर्चा के दौरान कहा, ”मुझे नहीं लगता कि भारत को अभी तक कोई चैलेंज मिला है. पहले मैच में भारत ने थोड़ा स्ट्रगल किया, लेकिन उसके बाद से वे लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. असली टेस्ट सुपर 8 में शुरू होगा. आज भारत ने 193 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 176 रन भी खाए. इसलिए भारत को अपनी बॉलिंग पर ध्यान देना होगा. जब हम एक बेहतर बैटिंग साइड के सामने होंगे, तो यह बॉलिंग यूनिट कैसे रिस्पॉन्ड करेगी और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा?”
ये भी पढ़ें: नताशा को पूरी तरह भूले हार्दिक? 25 साल की माहिका के लिए पांड्या ने बर्थडे पर शेयर किया ‘प्रिंसेस’ वाला वीडियो
मोहित शर्मा ने भी जताई चिंता
उसी बातचीत के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने भारत के बॉलिंग कॉम्बिनेशन और डेथ ओवर्स में अनिश्चितता पर भी बात की. मोहित ने कहा, ”सुपर 8 में भारत किस कॉम्बिनेशन के साथ जाएगा, इस पर अभी भी शक है. अगर आपके पास नंबर 8 पर अक्षर पटेल जैसा ऑलराउंडर है, तो डेथ ओवर्स में कौन बॉलिंग करेगा? अगर नीदरलैंड्स जैसी टीम डेथ ओवर्स में सवाल उठा सकती है, तो बड़ी चुनौतियाँ आने वाली हैं. अगर अर्शदीप वहाँ है, तो आप थोड़ा फ्लेक्सिबल हो सकते हैं क्योंकि वह डेथ ओवर्स में बुमराह के साथ बॉलिंग कर सकता है.”
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 को छोड़िए… 2028 के लिए अभी ही तय हो गईं 12 टीमें, देख लें पूरी लिस्ट
सुपर-8 में भारत का शेड्यूल
सुपर 8 में भारत 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. इसके बाद टीम चेन्नई जाएगी. वहां जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को भिड़ंत होगी. भारत फिर कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलेगा.