गुना में 58 हजार वोटरों के नाम कटे: वोटर लिस्ट की फाइनल सूची प्रकाशित हुई; 11 हजार की मौत, 38 हजार हुए स्थाई शिफ्ट – Guna News

गुना में 58 हजार वोटरों के नाम कटे:  वोटर लिस्ट की फाइनल सूची प्रकाशित हुई; 11 हजार की मौत, 38 हजार हुए स्थाई शिफ्ट – Guna News


राजनैतिक दलों को ड्राफ्ट सूची दी गई।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में मतदाताओं को संख्या 9.09 लाख हो गई है। ड्राफ्ट के समय यह संख्या 8.97 लाख थी। 11 हजार से ज्यादा मतदाताओं की मौत हो चुकी है। वहीं 11381 मतदाता नहीं मिले। इसलिए उनके

.

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में फाइनल सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। जिले के सभी 1224 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची का वाचन भी हुआ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आज गुना जिले में भी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया।

पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत जिले के सभी 1224 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन भी किया गया। संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कराया गया।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करते हुए कलेक्टर।

17 हजार नए मतदाता बढ़े

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्‍याल ने बैठक में जानकारी दी कि निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 909016 (9 लाख 9 हजार 16) हो गयी हैं। यह प्रारूप के प्रकाशन के समय 8 लाख 97 हजार 396 थी। फार्म 6 के माध्‍यम से नवीन मतदाताओं की संख्या में कुल 16 हजार 934 का इजाफा हुआ है।

वर्तमान में जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्‍या 13 हजार 92 मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 04 हजार 242 हैं। आज प्रकाशित सूची में ईपी रेशो 57.54 और 914.34 जेंडर रेशियो है। उन्होंने 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों की जानकारी भी विधानसभा क्षेत्रवार बैठक में दी।

11 हजार मृत, इतने ही एब्सेंट

जारी फाइनल सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में 11572 वोटरों की मौत हो चुकी है। वहीं 11381 मतदाता एब्सेंट मिले। इसके अलावा 2675 मतदाताओं ने नाम दो बार थे। वहीं 32532 मतदाता स्थाई रूप से शिफ्ट हो चुके हैं। इस तरह जिले में 58469 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्‍याल ने बताया कि 21 फरवरी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अंतिम सूची संबंधित मतदान केंद्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की बेवसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in एवं भारत निर्वाचन आयोग की बेवससाइट www.eci.gov.in तथा गुना जिले के बेवसाइट www.guna.nic.in पर भी यह सूची उपलब्ध रहेगी।



Source link