Last Updated:
Five south african cricketers big threat for team india: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. सुपर-8 स्टेज में यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा, जिसकी मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. भारतीय टीम टूर्नामेंट के इस राउंड की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगी और सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से खेलेगी. हालांकि, इसमें साउथ अफ्रीका के 5 खिलाड़ी बड़ा रोड़ा बन सकते हैं. आइए हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.
टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजेय है. ग्रुप स्टेज में खेले गए चारों मुकाबले भारत ने अपने नाम किया. पहले मैच में यूएसए को हराया तो दूसरे मुकाबले में नामीबिया को शिकस्त दी. तीसरे मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर सुपर-8 में जगह पक्की की और फिर अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड को हराया. दूसरी, ओर साउथ अफ्रीका ने भी अपने सारे ग्रुप मैच जीते हैं. दोनों ही टीमें जीत की लय को बरकरार रखने उतरेंगी.
डेविड मिलर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक रन मिलर के बल्ले से ही आए हैं. मिलर 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बना चुके हैं. मिलर की इस विश्व कप में हालिया फॉर्म भी कमाल की रही है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में पहुंचे मुकाबले में लगातार छक्के लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की थी. इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को ‘किलर मिलर’ भी कहते हैं. मिलर के पास पहले ही गेंद से छक्का उड़ाने की काबिलियत भी है.
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम भी भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं. मार्करम टी20 विश्व कप 2026 में खेले 4 मैचों में अब तक 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बना चुके हैं. मार्करम फॉर्म में होने पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. उन्होंने पहले कई मौकों पर यह साबित किया है कि वह टीम के बड़े मैच विनर हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
क्विंटन डी कॉक को भारतीय टीम का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है. क्विंटन भारत के खिलाफ खेले 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 507 रन बना चुके हैं. क्विंटन साउथ अफ्रीका की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.इस टूर्नामेंट से पहले भारत के खिलाफ बाइलेट्रल सीरीज में भी डिकॉक का बल्ला बोला था. ऐसे में भारत को उनसे सावधान रहना होगा. भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करनी होगी.
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन से भी भारतीय टीम को सतर्क रहने की जरूरत है. वह भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा चैलेंज बन सकते हैं. रिकेल्टन पावरप्ले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में रिकेल्टन 190 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 145 रन बना चुके हैं.
लुंगी एनगिडी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. एनगिडी 3 मैचों में 8 विकेट निकाल चुके हैं. वहीं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एनगिडी भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ खेले 9 मैचों में कुल 16 विकेट निकाले हैं. ऐस में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को एनगिडी के खिलाफ संभलकर खेलना होगा.