क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक की जगह खेलेंगे संजू? कप्तान सूर्या ने सुपर 8 मैच से पहले कर दिया बड़ा खुलासा

क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक की जगह खेलेंगे संजू? कप्तान सूर्या ने सुपर 8 मैच से पहले कर दिया बड़ा खुलासा


T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला कल शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को सपोर्ट किया है. अभिषेक शर्मा हाल ही में दबाव में रहे हैं, क्योंकि उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी रन नहीं बनाया है. 3 पारियों में 3 बार शून्य पर आउट होने से अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर चिंता बढ़ गई है, जिससे टॉप ऑर्डर में बदलाव का संकेत मिल रहा है.

क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक की जगह खेलेंगे संजू?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को बाहर कर संजू सैमसन को उनकी जगह लेने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने मजाक में कहा कि उन्हें उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक शर्मा को लेकर परेशान हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अभिषेक शर्मा की फॉर्म की जो चिंता कर रहे हैं, उनकी चिंता मैं कर रहा हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source


कप्तान सूर्या ने कर दिया बड़ा खुलासा

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘लोग अभिषेक के फॉर्म को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? लेकिन मैं उन टीमों के बारे में सोचता हूं जो उसके खिलाफ खेलने वाली हैं. उसने अभी तक एक भी रन नहीं बनाया है. बाकी जवाब तो आप जानते ही हैं. जब वह रन बनाता है, तो आपने देखा है कि क्या होता है.’ सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, ‘ऐसा होता है, यह एक टीम स्पोर्ट्स है, यह चलता रहता है. अब टीम की जरूरत है कि खिलाड़ी अपनी पहचान के साथ खेले. इसलिए वह खेलने की कोशिश कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो ठीक है; अगर नहीं होता है, तो हम कवर करने के लिए हैं. पिछले साल उसने हमारे लिए कवर किया था, अब हम उसके लिए कवर करेंगे.’

पावर-प्ले में सब ठीक चल रहा

जब अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को लाने के किसी प्लान के बारे में पूछा गया, तो कप्तान ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. इसके बजाय, उन्होंने कहा कि टीम स्पिन से निपटने के लिए अच्छी तैयारी कर रही है, जो आगे टूर्नामेंट में दिखेगी. सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘पावर प्ले में सब ठीक चल रहा है. हम 50 – 40 रन बना रहे हैं. यह नॉर्मल क्रिकेट है. अब हम बाइलेटरल में इतना अच्छा खेले हैं. ऐसा होता है और हमें खुद से भी उम्मीदें होती हैं. 220, 240, 250 रन बनाने की उम्मीद हैं, लेकिन यहां विकेट थोड़े अलग हैं.’

सुपर-8 में निपट लेंगे

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अब तक हम जिन चार विकेट पर खेले हैं, वे थोड़े अलग और चैलेंजिंग थे. ऑफ-स्पिनर पहले बॉलिंग नहीं कर रहे थे, लेकिन अब कर रहे हैं. इसलिए, हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, और उम्मीद है कि हम अपनी सुपर 8 जर्नी शुरू करते समय इससे निपट लेंगे.’



Source link