Pakistan vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि, बारिश की वजह से खेल अभी तक शुरू नहीं हो सका है. इस मुकाबले में फैंस की नजर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर रहेंगी. 20 रन बनाते ही बाबर बड़ा कारनामा कर देंगे.
बाबर आजम के नाम फिलहाल टी20 क्रिकेट में 11880 रन हैं. 20 रन बनाते ही वो 12000 रनों का पहाड़ खड़ा देंगे. इसके साथ ही वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है.
बाबर आजम तोड़ देंगे गेल का बड़ा रिकॉर्ड!
‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट की 343 पारियों में 12000 रनों का आंकड़ा क्रॉस किया था. बाबर आजम के पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है. पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अभी तक 334 पारियों में 11,880 रन बनाए हैं. इसका मतलब है कि वो गेल के इस विशाल रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर हैं. अगर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच मैच होता है तो बाबर आजम इसी मुकाबले में क्रिस गेल को पछाड़ कर सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.बाबर आजम टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले शोएब मलिक ने इस उपलब्धि को हासिल किया था. मलिक ने इसके लिए 451 पारियां ली थी.
पाकिस्तान ने किया बड़ा बदलाव
सुपर-8 के पहले मैच में पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. 35 साल के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार मौका मिला है.
PAK vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक