रेत के कारोबार से जुड़े कुछ डंपर चालक, मालिकों ने ज्यादा रेत ढोने की मंशा से डंपर की बॉडी के स्ट्रक्चर में बदलाव कर लिया है। मनमर्जी से वेल्डिंग कर डेढ़ दो फीट अतिरिक्त ऊंचा कर लिया है। जिससे अतिरिक्त (ओवरलोड) रेत का परिवहन कर रहे है। मोडिफाई किए ऐसे चार डंपरों को देहात थाना पुलिस ने जासलपुर से पकड़ा है। जिन डंपरों को देहात थाना परियर में खड़े कराया गया। नर्मदापुरम में ओवरलोड रेत और बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त है। पांच दिनों से राजस्व, खनिज और पुलिस की टीमें लगातार जिलेभर में जांच कर, ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ रही है। शुक्रवार को देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने डंपरों को पकड़ा। ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई से डम्पर मालिकों में हड़कंप है। भोपाल, इंदौर, खंडवा, अलीराजपुर, खरगोन समेत अन्य जिलों के डम्पर मालिक रेत भर परिवहन करने से बच रहे है।
Source link