न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है बाबर आजम का रिकॉर्ड? कीवी गेंदबाजों के लिए ‘काल’, 98 चौके और 16 छक्के हैं नाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है बाबर आजम का रिकॉर्ड? कीवी गेंदबाजों के लिए ‘काल’, 98 चौके और 16 छक्के हैं नाम


T20 World Cup 2026 Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (21 फरवरी) को सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला खेला जाएगा. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में सबकी नजर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के ऊपर होगी. बाबर के लिए पिछले कुछ साल चुनौतीपूर्ण रहे हैं और उनका बल्ला खामोश ही रहा है. इस कारण उनकी आलोचना हुई है. आज उनके पास फॉर्म में वापस आने का सुनहरा मौका होगा. वह कीवी गेंदबाजों के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं और रिकॉर्ड इसकी गवाही देते हैं.

टी20 इंटरनेशनल के बेताज बादशाह बाबर

बाबर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में 4571 रन हैं. वह 143 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं और इस दौरान 39.06 की औसत और 128.18 की स्ट्राइक रेट रन बनाए हैं. बाबर ने 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैड के खिलाफ बरसाए हैं रन

बाबर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार है. उन्होंने इस टीम के सामने 2018 से अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. इस दौरान 24 पारियों में बाबर ने 880 रन बनाए हैं. उनका औसत 41.90 और स्ट्राइक रेट 131.93 का रहा है. बाबर ने कीवियों के खिलाफ एक शतक भी ठोका है. उन्होंने 15 अप्रैल 2023 को लाहौर में नाबाद 101 रन बनाए हैं. बाबर के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 अर्धशतक भी हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: अफ्रीकी टीम के 5 ‘योद्धा’, जो टीम इंडिया के लिए हैं बड़ा खतरा

सुपर-8 में करेंगे कमाल?

बाबर के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह एक बार फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखा सकते हैं. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है. चार मैचों की तीन पारियों में उनका स्कोर 15, 46 और 5 रहा है.

ये भी पढ़ें: PAK vs NZ Colombo Weather Report: बारिश से धुलेगा पाकिस्तान का मैच? न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले पहले मौसम ने दी टेंशन

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.



Source link