फंस गया सुपर-8 का पेंच…PAK VS NZ मैच रद्द होने से किसका फायदा और किसको भारी नुकसान? समझें पूरा समीकरण

फंस गया सुपर-8 का पेंच…PAK VS NZ मैच रद्द होने से किसका फायदा और किसको भारी नुकसान? समझें पूरा समीकरण


Pakistan vs New Zealand Match Washed Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का रोमांच देखने के लिए बेताब फैंस को निराशा हाथ लगी है. शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, टॉस होते ही बारिश की एंट्री हुई और उसके बाद खेल शुरू ही नहीं हो सका. आखिरकार अंपायर ने मैच रद्द करने का फैसला किया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को खाते में 1-1 अंक मिले. बड़ा सवाल ये है कि इस नतीजे से किस टीम को फायदा पहुंच सकता है और किसपर आगे मुसीबत आ सकती है? आइए विस्तार से इस दिलचस्प समीकरण को समझते हैं.

किस टीम का होगा फायदा?

Add Zee News as a Preferred Source


इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं. साथ ही अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सुपर-8 में 2-2 मुकाबले और खेलेंगे. दोनों का सामना इंग्लैंड और श्रीलंका से होगा. इस स्थिति में देखें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए अगले दोनों मुकाबले काफी अहम है. अगर अगले मैच में जिसे जीत मिलेगी, उसको फायदा होगा और हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी. अगर दोनों को जीत मिलेगी तो ग्रुप में मौजूद बाकी टीमों को भारी नुकसान हो जाएगा.

आसान शब्दों में समझें

आसान शब्दों में कहें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खाते में 1-1 अंक हैं. अब दोनों टीमें 2-2 और मुकाबले खेलेगी. वहीं, श्रीलंका और इंग्लैंड को इसका लाभ तब हो सकता है जब उनके आने वाले मैचों में बारिश का साया नहीं होगा. इस स्थिति में इंग्लैंड और श्रीलंका 2-2 मैच जीतकर आसानी से सुपर-8 में जगह बना सकते हैं. वहीं, ये मैच रद्द होने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का समीकरण बिगड़ गया है. अब उनके लिए बाकी दोनों मैच करो या मरो वाला होगा.

क्या है सुपर-8 का नियम?

सुपर-8 में कुल 8 टीमें हैं जिन्हें दो ग्रुप मे बांटा गया है. ग्रुप-1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे है. ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड है. प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी. सुपर-8 में जो टीम अपने ग्रुप को टॉप करेगी वो सेमीफाइनल में दूसरे ग्रुप के नंबर-2 पर रहने वाली टीम से खेलेगी.

ये भी पढ़ें: पैदा भी नहीं हुए थे तिलक वर्मा… 24 साल बाद इस टीम से भिड़ेगा भारत, T20 वर्ल्ड कप में कब है ये ‘सुपर’ मुकाबला?

 





Source link