फिल्म यादव की लव स्टोरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन – datia News

फिल्म यादव की लव स्टोरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन – datia News



दतिया| विवादित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर यादव समाज ने फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में समाज की छवि को आपत्तिजनक ढंग से दर्शाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को ज्ञापन सौंपा और फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष पवन यादव ने स्पष्ट कहा कि समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Source link