मंडला में 7 हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र मिले: मंत्री संपतिया उइके ने कहा- लगन और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं – Mandla News

मंडला में 7 हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र मिले:  मंत्री संपतिया उइके ने कहा- लगन और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं – Mandla News




मंडला में आयोजित ‘स्मृति सुमन शिविर’ के दौरान सात लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री संपतिया उइके ने जिला योजना भवन में इन परिवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री संपतिया उइके ने बताया कि जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है, उन्हें सहारा देने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों के कागजों की जांच पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की गई, जिसके बाद उन्हें ये पत्र दिए गए। अब तक 100 से ज्यादा नियुक्तियां मंत्री ने जानकारी दी कि इस साल का यह पहला ‘स्मृति सुमन शिविर’ है। पिछले साल ऐसे तीन शिविर लगाए गए थे, जिनमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। निष्ठा से काम करने की सीख नियुक्ति पत्र सौंपते समय मंत्री ने नए कर्मचारियों से कहा कि वे उसी लगन और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, जैसे उनके परिजनों ने निभाई थी। उन्होंने सभी के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link