Smriti Mandhana: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की महिला टीम ने 2-1 से सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर मात दी और घमंड तोड़ दिया है. सीरीज के आखिरी मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की है. महिलाओं में मंधाना टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज होने के रिकॉर्ड का ताज उनपर पहले से ही है. लेकिन अब वो अपने प्रदर्शन से मेंस क्रिकेट के दिग्गजों को भी पछाड़ने को तैयार हैं.
विराट-सूर्या हो गए पीछे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंद में 82 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और तीन छक्के देखने को मिले थे. उन्होंने इसी के साथ विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों को टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पछाड़ दिया. विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में 4188 रन दर्ज हैं जबकि सूर्या ने अभी तक 3192 रन बनाए हैं.
रोहित की बराबरी
स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. उन्होंने 1 शतक और 33 फिफ्टी के दम पर 4231 रन बना लिए हैं. इतने ही रन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं जिन्होंने 5 शतक और 32 फिफ्टी के दम पर बनाए हैं. एक रन से मंधाना, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं. हालांकि, अगली बार मैदान में उतरते ही वह इतिहास कायम कर देंगी. आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम पूरी तरह से तैयार है.
ये भी पढ़ें.. 24 साल बाद इस टीम से भिड़ेगा भारत, T20 वर्ल्ड कप में कब है ये ‘सुपर’ मुकाबला?
भारतीय टीम ने घर में घुसकर दी मात
ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया में घर में घुसकर टी20 सीरीज में मात दी है. आखिरी मैच में 17 रन से कंगारू टीम को रौंदा. टी20 वर्ल्ड कप से पहले महिला टीम के लिए ये बड़ी उपलब्धि है. जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी मंधाना के साथ फिफ्टी ठोकी और महिलाओं के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन चुकी हैं. मंधाना इस पारी के बाद काफी खुश नजर आईं.