सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची की मौत: बालिका को कौन छोड़कर गया था? पुलिस पता लगा रही, केस दर्ज किया – Sheopur News

सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची की मौत:  बालिका को कौन छोड़कर गया था? पुलिस पता लगा रही, केस दर्ज किया – Sheopur News




देहात थाना क्षेत्र के सोंईकलां गांव में सड़क किनारे लावारिस मिली नवजात बच्ची की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे गोपालपुरा रोड पर ग्रामीणों ने इस नवजात बच्ची को अकेला पड़ा देखा था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वेंटिलेटर पर भी नहीं बच सकी जान अस्पताल में बच्ची की हालत काफी नाजुक थी, जिसके चलते उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टर की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात करीब 10:30 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरू की जांच अस्पताल के वार्डबॉय सचिन शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link