सीहोर स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव: अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 फरवरी से रुकेंगी – Sehore News

सीहोर स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव:  अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 फरवरी से रुकेंगी – Sehore News




सीहोर रेलवे स्टेशन पर 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस ठहराव का शुभारंभ 23 फरवरी को सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। जानिए कितने बजे ठहरेगी
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस जो 22 फरवरी को गोरखपुर से चलेगी, वह 23 फरवरी को सीहोर स्टेशन पर 17:28 बजे पहुंचेगी और 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस जो 24 फरवरी से अहमदाबाद से चलेगी, वह सीहोर स्टेशन पर 19:14 बजे पहुंचेगी और 19:16 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस जो 23 फरवरी से बांद्रा टर्मिनस से चलेगी, वह उसी दिन (23 फरवरी, 2026) सीहोर स्टेशन पर 19:14 बजे आगमन और 19:16 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जो 24 फरवरी, 2026 से गोरखपुर से चलेगी, वह सीहोर स्टेशन पर 17:28 बजे पहुंचेगी और 17:30 बजे रवाना होगी।



Source link