5 दिन पहले बुजुर्ग मां की मौत, शव के साथ रहे बेटा-बेटी; बदबू आने पर चल पाया पता

5 दिन पहले बुजुर्ग मां की मौत, शव के साथ रहे बेटा-बेटी; बदबू आने पर चल पाया पता


Last Updated:

ग्वालियर से एक वीभत्स घटना सामने आई है. जहां बुजुर्ग मां की मौत पांच दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर बेटा-बेटी शव के रहते रहे. बाद में जब पुलिस शव को ले जा रही थी, तो ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की.

Zoom

सांकेतिक AI तस्वीर

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां बुजुर्ग मां की मौत होने के बाद मानसिक रूप से कमजोर बेटा और बेटी पांच दिन तक अपनी मां की लाश के साथ रहे. बदबू आने पर मौता का खुलासा हुआ और फिर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

मानसिक रूप से कमजोर हैं बेटा-बेटी
कोतवाली थाना के दही मंडी इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया की उनके घर मे ही मौत हो गई. उर्मिला के पति सुरेंद्र सिंह भदौरिया की 20 साल पहले मौत हो गई थी.
गोरखी स्कूल में क्लर्क रही उर्मिला रिटायरमेंट के बाद अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया और बेटी रितु भदौरिया के साथ रहती थीं. बेटा-बेटी दोनों मानसिक रूप से कमजोर हैं.

बेटे ने पुलिस को शव उठाने से रोका
शुक्रवार सुबह दूधवाले को उनके घर से तेज बदबू आई, तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी. सूचना मिलने पर पड़ोसी और रिश्तेदारों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच में पाया कि बुजुर्ग उर्मिला भदौरिया का शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे. बेटा अखंड पुलिस को शव उठाने से रोक रहा था.

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है महिला का शव
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम पर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. कोतवाली थाने के ASI एच.नायक का कहना है कि बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई. इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा और PM आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मृतिका के बेटा-बेटी मानसिक रूप से कुछ कमजोर हैं. शायद इसी वजह से उन्हें मौत का पता नहीं चल पाया.



Source link