IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. आइए, आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
1. डेविड मिलर
डेविड मिलर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बनाए हैं. डेविड मिलर एक शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं.
2. क्विंटन डि कॉक
दूसरे नंबर पर क्विंटन डि कॉक हैं. क्विंटन डि कॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ खेले 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 507 रन बनाए हैं. डेविड मिलर और क्विंटन डि कॉक ही दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं.
3. तिलक वर्मा
भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे हैं. तिलक वर्मा प्रोटियाज टीम के खिलाफ 10 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से अब तक 496 रन बना चुके हैं. तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक भी लगाए हैं.
4. रोहित शर्मा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए T20I मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर काबिज हैं. रोहित शर्मा ने 18 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 429 रन बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट से रिटायर हो चुके रोहित शर्मा के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
5. सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी अटैक के सामने कुल 15 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 156 के स्ट्राइक रेट से 406 रन निकले हैं. सूर्या को प्रोटियाज टीम का बॉलिंग अटैक काफी पसंद आता है और वह एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.