अनूपपुर जंगल में 91 हजार की अवैध शराब जब्त: पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़ भागे, तलाश जारी – Anuppur News

अनूपपुर जंगल में 91 हजार की अवैध शराब जब्त:  पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़ भागे, तलाश जारी – Anuppur News




अनूपपुर जिले की फुनगा पुलिस चौकी ने रविवार को जंगल में छापामार कार्रवाई कर 91 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है। चौकी प्रभारी सोनी सिंह परस्ते ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम पाली सिटका टोला के मौहार में बेयर हाउस के पीछे कुछ लोग अवैध शराब लेकर आने वाले थे। सूचना की पुष्टि होने पर तत्काल मौहार जंगल में छापा मारा गया। पुलिस की आहट पाते ही तस्कर शराब छोड़कर भाग निकले। मौके से सीजी 31बी 8019 नंबर की एक बाइक और उस पर बंधी 11 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। शराब की मात्रा 96.480 लीटर और कीमत लगभग 91,500 रुपए है। बाइक की कीमत 80,000 रुपए आंकी गई है, जिससे कुल जब्त मशरूका 1 लाख 71 हजार 500 रुपए का है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आगामी होली पर्व के मद्देनजर गांवों में शराब की अधिक खपत की संभावना है। इसी कारण तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में शराब लेकर पहुंचे होंगे। फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link