अभिषेक-ईशान या सूर्या नहीं.. इस खिलाड़ी की दहशत में साउथ अफ्रीका, 8 मैच में बना सबसे बड़ा ‘दुश्मन’

अभिषेक-ईशान या सूर्या नहीं.. इस खिलाड़ी की दहशत में साउथ अफ्रीका, 8 मैच में बना सबसे बड़ा ‘दुश्मन’


IND vs SA Super 8 T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाया और अब सुपर-8 में जलवा बिखरने को तैयार है. भारतीय टीम आज शाम (22 फरवरी) को सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को टक्कर देगी. टीम इंडिया में कुछ विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या हैं जिनके खौफ में विरोधी टीमें रहती हैं लेकिन अफ्रीका किसी और ही प्लेयर के खौफ में है. वो खिलाड़ी जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने का माद्दा रखता है.

कौन है ये खिलाड़ी?

हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं वो वरुण चक्रवर्ती हैं जो पिछले 8 मैच में ही साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े दुश्मन साबित हो गए हैं. उन्होंने 8 टी20 मैच में अफ्रीका के खिलाफ 22 विकेट झटके हैं. पिछली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था. अफ्रीका के सीनियर खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक ने वरुण चक्रवर्ती की बॉलिंग पर बात की और बताया कि प्लेयर्स ने उनके खिलाफ क्या प्लान बनाया है. 

Add Zee News as a Preferred Source


डि कॉक ने बताई टीम की तैयारी

भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले डिकॉक ने कहा, ‘वरुण के खिलाफ खेलने के लिए हर किसी का अपना तरीका है. हमारे खिलाड़ियों को अपनी स्टॉन्ग जोन पर अडिग रहना होगा और सही समय पर अपनी ताकत दिखानी होगी.’ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में चारों मुकाबले जीते और सुपर-8 में जगह बनाई. अब भारत से निपटने के लिए भी होमवर्क किया है.

ये भी पढ़ें.. ‘अभिषेक की जगह खिलाऊं?’ भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले सूर्या ने सुलझाई गुत्थी

चक्रवर्ती की दहशत में अफ्रीका

डि कॉक ने आगे कहा, ‘वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ पिछली सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की. उम्मीद है कि उस सीरीज के बाद हमारे प्लेयर्स उसके बारे में सोचा होगा और बात की होगी कि उसका सामना कैसे करना है. उम्मीद है खिलाड़ियों का प्लान कारगर साबित होगा.’ डि कॉक ने अभिषेक पर भी भरोसा जताया और कहा कि वह भी इस टूर्नामेंट में अहम पारी खेलते दिख सकते हैं. फिलहाल 3 मैच में अभिषेक का खाता भी नहीं खुला है.



Source link