अभिषेक शर्मा फिर शून्य पर आउट होने को तैयार, बोले- मैं वही करूंगा जो किया है

अभिषेक शर्मा फिर शून्य पर आउट होने को तैयार, बोले- मैं वही करूंगा जो किया है


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा फिर शून्य पर आउट होने को तैयार, बोले- मैं वही करूंगा जो किया है

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट होने के बाद भी भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना खेल बदलने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा दबाव होता है लेकिन वो इसे नहीं लेते. मैंने तय किया है कि मैं एक खास तरीके से, एक खास इरादे के साथ खेलूंगा. सफल होऊं या न होऊं, लेकिन अपनी प्रक्रिया या सोच नहीं बदलूंगा

Zoom

अभिषेक शर्मा फिर शून्य पर आउट होने को तैयार, बोले- मैं वही करूंगा जो किया है

नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. ये युवा इस समय एक अनचाहे खराब दौर से गुजर रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के तौर पर उतरे भारतीय ओपनर ने लगातार तीन पारियों में कोई रन नहीं बनाया है. अब जब भारत सुपर ईट्स में पहुंच गया है, तो इस सिलसिले को खत्म करने का दबाव बढ़ता जा रहा है. अभिषेक ने साफ कहा है वो अपना खेल नहीं बदलेंगे चाहे फ्लॉप होते रहे.

25 साल के अभिषेक की सबसे बड़ी खासियत है कि वह पहली ही गेंद से आक्रामक खेलने की कोशिश करते हैं. अक्सर इसी अंदाज ने उन्हें और भारत को शानदार शुरुआत दी है. हालांकि, यह जोखिम भरा तरीका कभी-कभी उल्टा भी पड़ जाता है – जैसा कि ग्रुप स्टेज में हुआ, जहां वह तीन पारियों में सिर्फ आठ गेंद ही खेल पाए. आंकड़े भी उनके खराब फॉर्म को दिखाते हैं. उन्होंने अपनी पिछली सात पारियों में पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं. कुल मिलाकर, 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में से छह में वह बिना रन बनाए पवेलियन लौटे हैं, पहली बार जुलाई 2024 में डेब्यू पर.

अभिषेक शर्मा

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर ईट्स में भारत की टीम अपने अजेय लय को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ आजमाएगी. मौजूदा चैंपियन भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, फिर जिम्बाब्वे और उसके बाद वेस्टइंडीज से, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए.

पर्दे के पीछे अभिषेक लगातार ट्रेनिंग में मेहनत कर रहे हैं, ताकि अपनी लय वापस पा सकें. हालांकि, उन्होंने खुद कहा है कि उन पर कोई दबाव नहीं है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में कहा. “मैं बस अपनी बल्लेबाजी का मजा लेता हूं, मैंने दो साल पहले दबाव लेना बंद कर दिया क्योंकि मुझे समझ आ गया कि प्रक्रिया मेरे हाथ में है. प्रैक्टिस और ट्रेनिंग मैं कंट्रोल कर सकता हूं, और उसी पर ध्यान देता हूं. मुझे यह पसंद है, इसलिए कोई दबाव नहीं है.”

अभिषेक जानते हैं कि किसी भी खिलाड़ी का करियर हमेशा सीधा ऊपर नहीं जाता. उतार-चढ़ाव आते ही हैं. मौजूदा खराब दौर के बावजूद, वह उसी सोच पर कायम हैं जिसने उन्हें टी20 में नंबर-1 बनाया. “बल्लेबाजों के करियर में हमेशा उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी रन बनते हैं, कभी नहीं. लेकिन मैंने तय किया है कि मैं एक खास तरीके से, एक खास इरादे के साथ खेलूंगा. सफल होऊं या न होऊं, लेकिन अपनी प्रक्रिया या सोच नहीं बदलूंगा,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link