नई दिल्ली. आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले जाएंगे. सुपर 8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए. कोलंबो जैसे ही पल्लेकल में मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं. श्रीलंका और इंग्लैंड का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो सकता है. आज दिन के दूसरे मैच में भारत और साउथ अफ्रीका अहमदाबाद में आमने सामने होंगे. टीम इंडिया के मुकाबले का मजा फैंस उठा पाएंगे क्योंकि मौसम की कोई परेशानी सामने नहीं आएगी.
सुपर 8 के दूसरे दिन आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से खेला जाना है. वहीं दूसरे मैच में भारत और साउथ अफ्रीका का सामना होगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत ने पिछली बार साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर खिताब जीता था. श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों ही टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच में से 3 जीते थे. श्रीलंका का नेट रन रेट इंग्लैंड के मुकाबले काफी बेहतर रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच जीते थे.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन (कप्तान), हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, आदिल राशिद
…………………………..
भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.