अग्रवाल एग्जोटिका में बाउंड्रीवाल कूदकर चार चोर घुसे।
नर्मदापुरम देहात थाना क्षेत्र की कॉलोनियों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोर सूने मकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़ रहे हैं और अंदर घुसकर सामान तलाश रहे हैं। शनिवार को हरदा बायपास स्थित पॉश कॉलोनी अग्रवाल एग्जोटिका में चार चोर बाउंड्री
.
सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे, एएसआई प्रवीण शर्मा, दीपक पाराशर और कपिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 2 बजे चार संदिग्ध युवक दीवार कूदकर अंदर आते और अलग-अलग घरों में घुसते दिखाई दिए।
मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे।
संदिग्ध सीसीटीवी में दिखे जांच के दौरान मकानों के ताले और सेंट्रल लॉक टूटे मिले, लेकिन अंदर से कोई सामान चोरी होना सामने नहीं आया। पुलिस के मुताबिक सामान चोरी न होने के कारण मकान मालिक ने मामला दर्ज नहीं कराया, इसलिए औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। हालांकि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

चोर सीसीटीवी में मकान के बाहर घूमते दिखे।
सीसीटीवी के समय के अनुसार चोर 21 फरवरी की रात 2 बजकर 8 मिनट पर कॉलोनी में घुसे और 3 बजकर 21 मिनट पर दूसरे कैमरे में दिखाई दिए। वे एक घंटे से ज्यादा समय तक कॉलोनी में घूमते रहे, लेकिन रहवासियों और गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पहले साईं हेवन सिटी में भी एक एसपीएम कर्मचारी के घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
देखें तस्वीरें
