क्या IPL 2026 के बाद धोनी लेंगे संन्यास? CSK के CEO ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी

क्या IPL 2026 के बाद धोनी लेंगे संन्यास? CSK के CEO ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी


MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे या नहीं, अब इस बात को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है. काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी के IPL भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चल रही सभी अटकलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

क्या IPL 2026 के बाद धोनी लेंगे संन्यास?

पत्रकारों ने काशी विश्वनाथन ने पूछा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी IPL के आने वाले सीजन में CSK के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘वह खेलेंगे, वह खेलेंगे.’ बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 से पहले कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंप दी थी. हालांकि, CSK का यह इतिहास का सबसे खराब सीजन रहा, जब वह 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और 10 टीमों की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. यह लगातार दूसरा सीजन था जब वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें-  पहला मैच तो बारिश से धुला, अब कितने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? समझें पूरा समीकरण

संजू सैमसन को ट्रेड किया

हालांकि IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रवींद्र जडेजा के बिना खेलेगी, जिन्हें सैम कुरन के साथ राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया था. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ट्रेड करके यह इशारा दिया कि उन्होंने धोनी के रिटायरमेंट के बाद भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-  शिखर धवन की शादी में चहल ने किया डांस, सोफी की मांग में सिंदूर भरने के बाद ‘गब्बर’ ने ऐसे किया सेलिब्रेट; VIDEO

CSK की टीम में चार विकेटकीपर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अबू धाबी में हुए IPL 2026 के ऑक्शन में राहुल चाहर, अकील होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, जैक फाउल्केस, अमन खान, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर समेत 9 खिलाड़ियों को साइन किया. CSK ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के लिए खूब पैसे खर्च किए. उन्होंने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों में से हर एक के लिए 14.2 करोड़ रुपये दिए. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में अब महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा समेत चार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.



Source link