ग्वालियर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह लोग अपने बच्चों के साथ पार्कों में पहुंचे और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बुजुर्ग भी धूप सेंकते हुए दिखाई दिए। शहर में तापमान स्थिर बना हुआ है, रविवार को रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय शहरवासी घरों से बाहर निकले। बच्चों के साथ उनके परिजन भी पार्कों में व्यायाम करते और अपनी दिनचर्या को सामान्य करते नजर आए। लोगों ने इस दौरान मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान अब स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। होली तक मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश के चलते रात में अभी भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है। इस वजह से लोगों ने रजाइयों को हटा दिया है, लेकिन हल्के कंबल अभी भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
Source link