टी राजा के भाषण पर अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी नाराज: छिंदवाड़ा में एसपी से शिकायत; ऐसे आयोजन न कराने की मांग – Chhindwara News

टी राजा के भाषण पर अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी नाराज:  छिंदवाड़ा में एसपी से शिकायत; ऐसे आयोजन न कराने की मांग – Chhindwara News


छिंदवाड़ा अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी ने रविवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कमेटी ने हाल ही में आयोजित एक रैली में टी राजा सिंह के दौरान कथित रूप से दिए गए भड़काऊ भाषणों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित व्यक्तियों और रैली आयो

.

ज्ञापन में कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रैली के दौरान समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक और उकसावे भरे बयान दिए गए, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना है। उनका कहना है कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं और शहर की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।

कमेटी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन देते अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी

सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी अंजुमन सदर आमसाल खान ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में सभी धर्मों के लोग लंबे समय से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

आमसाल खान ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन होते हैं, तो प्रशासन को पहले से निगरानी रखनी चाहिए और आवश्यक होने पर ऐसे आयोजनों पर पाबंदी लगाने पर विचार करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें भाजपा विधायक बोले- 10-10 बांग्लादेशियों के सिर काटेंगे

जहां-जहां हिंदुओं पर हमले होते हैं, वहां ओवैसी चुप रहते हैं। वंदे मातरम गाना होगा…वर्ना यहां से जाना होगा…।नहीं तो तेरी औकात बता देंगें

ये बात तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में सोमवार को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में कही। टी. राजा ने कहा- कई नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की भाषा और प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link