दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव भोपाल में शुरू, सीएम यादव बोले- 100 घंटे नॉनस्टॉप चलेगा

दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव भोपाल में शुरू, सीएम यादव बोले- 100 घंटे नॉनस्टॉप चलेगा


Last Updated:

भोपाल के पुलिस लाइन स्टेडियम में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 “नॉट आउट @ 100” का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया. 100 घंटे लगातार चलने वाले इस अनूठे टूर्नामेंट में 25 से अधिक राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं. सीएम ने कहा कि MP दिव्यांगजन खेलों का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के दिव्यांग शब्द से इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिला. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी पर यह प्रयास सीमाओं को तोड़ने का संदेश देता है.

Zoom

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026: नॉट आउट @ 100 की ट्रॉफी का अनावरण किया.

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 “नॉट आउट @ 100” का शुभारंभ किया, जो लगातार 100 घंटे तक चलेगा. यह महोत्सव स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया गया है. इसमें  25 से अधिक राज्यों की टीमें इसमें भाग ले रही हैं, और खिलाड़ी T-20 फॉर्मेट में दिन-रात मैच खेलेंगे. सीएम ने कहा कि MP दिव्यांगजन खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “विकलांग” के स्थान पर “दिव्यांग” शब्द अपनाने से हीनता की भावना समाप्त हुई और संघर्ष की इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिला. यह आयोजन प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच और समावेशी भारत के विजन को साकार करता है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि पुलिस लाइन स्टेडियम में एक अनूठा और प्रेरणादायी आयोजन शुरू हुआ है, जहां दिव्यांग खिलाड़ी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्साह से क्रिकेट के मैदान पर उतर रहे हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिकेट पिच पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय लिया और एक बॉल खेलकर मैच का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों को बैच लगाया और टूर्नामेंट कैप पहनी. पहले मैच में मध्य प्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो कैटेगरी टीमों ने मुकाबला किया. सीएम ने कहा कि 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलना अद्भुत, आनंददायी और गर्व का अवसर है. यह केवल रिकॉर्ड नहीं बल्कि संकल्प का प्रतीक है कि जब समाज उत्थान के लिए संकल्प होता है तो सीमाएं समाप्त हो जाती हैं. कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और इंटरनेशनल पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने दिव्यांग बेटी संगीता विश्नोई की इच्छाशक्ति की प्रशंसा की, जो आत्मविश्वास और साहस की जीवंत मिसाल हैं. यह महोत्सव प्रधानमंत्री की “मन की बात” के साथ जुड़ा है, जो समान भाव से आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दिखाता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश स्पष्ट था कि मध्यप्रदेश दिव्यांग खेलों का उभरता केंद्र बन रहा है. उन्होंने कहा कि 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलना केवल रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प का प्रतीक है.

आयोजन की विशेषता और संरचना
महोत्सव “नॉट आउट @ 100” थीम पर आधारित है. इसका स्वरूप 100 घंटे की निरंतर क्रिकेट श्रृंखला के रूप में तैयार किया गया है. टी-20 प्रारूप में दिन और रात के मैच आयोजित किए जा रहे हैं. पहले मुकाबले में मध्यप्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो कैटेगरी टीमों ने खेला. खिलाड़ियों का उत्साह दर्शकों के लिए प्रेरणास्रोत बना. आयोजन का संचालन कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और इंटरनेशनल पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link