धवन की शादी में नहीं गए विराट कोहली…मजेदार कमेंट कर अपने दोस्त को दी मुबारकबाद, फैंस खूब कर रहे पसंद

धवन की शादी में नहीं गए विराट कोहली…मजेदार कमेंट कर अपने दोस्त को दी मुबारकबाद, फैंस खूब कर रहे पसंद


टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई. लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे दोनों ही प्रेमी जोड़े आखिरकार शादी के बंधन में आ गए. दोनों ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. शिखर की शादी में रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने पहुंचकर शादी की रौनक में चार चांद लगा दिया. चहल ने शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने खास पुराने दोस्त व टीम-मेट को उनकी शादी की मुबारकबाद दी है. फैंस कोहली के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि कोहली ज्यादातर एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन, अपने दोस्त के लिए समय निकालकर उन्होंने कमेंट किया है, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है.

किंग कोहली की यार को बधाई
भारत के रन मशीन व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पुराने दोस्त को शादी की बधाई दी. उन्होंने शिखर धवन की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुबारकां जाट जी’लाल दिल के इमोजी के साथ. कोहली के इस बधाई देने का अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. बता दें कि कोहली ज्यादातर इंस्टाग्राम पर अब एक्टिव नहीं रहते हैं. वह बेहद कम पोस्ट करते हैं. ऐसे में अपने दोस्त के लिए उन्होंने समय निकालते हुए कमेंट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

 

Add Zee News as a Preferred Source


लोग जमकर दे रहे बधाई
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. इससे पहले 2 जनवरी को धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी साझा की थी.शादी के बाद इस कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके बाद खेल जगत और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

लोग बरसा रहे प्यार
कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फिल्म और क्रिकेट जगत की कई नामी हस्तियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.
अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा, “Congratulations and God bless, Shikhar Bhai!” वहीं भारतीय ऑलराउंडर  (रविंद्र जडेजा) ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी.कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कमेंट किया, “Congratulations pah ji te bhabhi ji!!” जबकि अभिनेत्री Jasmin Walia जैस्मिन वालिया ने लिखा, “Stunning loveee.” भारतीय स्पिनर  युजवेंद्र चहल ने भी शादी समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “Mere Yaar Ki Shaadi Hai.”

ये भी पढ़ें: IND VS SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आग उगलता है अभिषेक का बल्ला, जाने कैसे हैं आंकड़े, क्या आज खोल पाएंगे खाता?





Source link